Palamu
समाचार  राज्य  पलामू  झारखण्ड 

Palamu News: सड़क के गड्ढे ने ली तीन मवेशियों की जान, अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर

Palamu News: सड़क के गड्ढे ने ली तीन मवेशियों की जान, अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजोगाड़ी गांव में मेदिनीनगर-पांकी मुख्य मार्ग पर सड़क के गड्ढों के कारण बड़ा हादसा हो गया। बुधवार रात मेदिनीनगर से पांकी होते हुए चतरा जा रहा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की चपेट में सड़क किनारे बांधे गए पांच मवेशी आ गए, जिनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर की टक्कर से जलमीनार, चापाकल और एक झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक को हल्की चोट आई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Read More...
समाचार  राज्य  बड़ी खबर  ताज़ा खबरें   ताज़ा 2   रांची  पलामू  झारखण्ड 

जीवनभर समाज के लिए लड़े, मृत्यु के बाद भी आएंगे काम; रिम्स में दान होगा रामकेश्वर मेहता का शरीर

जीवनभर समाज के लिए लड़े, मृत्यु के बाद भी आएंगे काम; रिम्स में दान होगा रामकेश्वर मेहता का शरीर पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के दमदमी गांव निवासी समाजसेवी रामकेश्वर मेहता का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने जीवित रहते ही देहदान का संकल्प लिया था और शपथ पत्र के माध्यम से अपना शरीर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए समर्पित करने की इच्छा जताई थी।
Read More...
समाचार  राज्य  पलामू  झारखण्ड 

Crime News: पुल निर्माण में लगे दो मजदूरों को मारी गोली, रिम्स रेफर; चार खोखे बरामद

Crime News: पुल निर्माण में लगे दो मजदूरों को मारी गोली, रिम्स रेफर; चार खोखे बरामद पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा में नेशनल हाईवे-39 के निर्माण स्थल पर गुरुवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने दो मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल मजदूरों के अनुसार, अपराधियों ने पहले उनसे माचिस मांगी थी।
Read More...
समाचार  राज्य  पलामू  झारखण्ड 

Palamu News: स्कूल जाने की तैयारी के दौरान गिरीं शिक्षिका, अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

Palamu News: स्कूल जाने की तैयारी के दौरान गिरीं शिक्षिका, अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र के नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत कुहकुह गांव स्थित अपग्रेडेड हाई स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रणिता सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। गुरुवार को स्कूल जाने की तैयारी के दौरान वह अचानक गिरकर बेहोश हो गईं।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम झारखंड में बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने अत्यंत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।विभाग के अनुसार 21 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में गरज और आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

Jharkhand Weather: झारखंड के छह जिलों में 14 अगस्त को बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड के छह जिलों में 14 अगस्त को बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट झारखंड के छह जिलों में 14 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गुमला और लोहरदगा इसमें शामिल हैं। वहीं, 16 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
Read More...
समाचार  राज्य  पलामू  झारखण्ड 

झारखंड पुलिस के जवान शशांक पाण्डेय के निधन से रेड़मा में शोक, जवानों ने दी अंतिम सलामी

झारखंड पुलिस के जवान शशांक पाण्डेय के निधन से रेड़मा में शोक, जवानों ने दी अंतिम सलामी झारखंड पुलिस के लातेहार जिला बल में कार्यरत शशांक पाण्डेय के निधन से मेदिनीनगर के रेड़मा स्थित परशुराम नगर में शोक की लहर है। शशांक पिछले कई माह से बीमारी से जूझ रहे थे और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पार्थिव शरीर को उनके आवास पर लाया गया, जहां जिला बल के जवानों ने झारखंड पुलिस की ओर से अंतिम सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Read More...
समाचार  राज्य  अपराध  पलामू  झारखण्ड 

Palamu Crime News: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार, पैरोल पर पहुंचीं पत्नी रिया, बेटे अक्षत ने दी मुखाग्नि

Palamu Crime  News: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार, पैरोल पर पहुंचीं पत्नी रिया, बेटे अक्षत ने दी मुखाग्नि झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का बुधवार को पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित पैतृक गांव मरहा पथरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार किया गया। एक दिन के पैरोल पर चाईबासा जेल से पहुंचीं पत्नी रिया सिन्हा की मौजूदगी में 12 वर्षीय पुत्र अक्षत कुमार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  शिक्षा  झारखण्ड 

Politics News: पलामू में भाजपा का विरोध प्रदर्शन,JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितता पर सरकार को घेरा

Politics  News: पलामू में भाजपा का विरोध प्रदर्शन,JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितता पर सरकार को घेरा पलामू के मेदिनीनगर में भाजपा ने जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। छहमुहान चौक पर आयोजित प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता नहीं होने से अभ्यर्थियों में निराशा है।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  धर्म  पलामू  झारखण्ड 

Palamu News: संसद भवन के सामने संतों का अपमान के विरोध में विहिप ने सद्बुद्धि हवन किया 

Palamu News: संसद भवन के सामने संतों का अपमान के विरोध में विहिप ने सद्बुद्धि हवन किया  पलामू के मेदिनीनगर स्थित गीता भवन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने संसद भवन के बाहर संतों के कथित अपमान के विरोध में सद्बुद्धि हवन का आयोजन किया। संगठन ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यदि किसी विषय पर सवाल उठाने हों तो लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए, न कि संत समाज का अपमान किया जाए।
Read More...
समाचार  राज्य  जिला प्रशासन  पलामू  झारखण्ड 

Palamu News: 87 लाख की लागत से बदलेगी जिला पुस्तकालय की तस्वीर, उपायुक्त ने कार्यों की समीक्षा की

Palamu News: 87 लाख की लागत से बदलेगी जिला पुस्तकालय की तस्वीर, उपायुक्त ने कार्यों की समीक्षा की पलामू के मेदिनीनगर स्थित मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय को राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन के तहत 87 लाख की लागत से आधुनिक मॉडल लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया जाएगा। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पुस्तकालय का निरीक्षण कर स्मार्ट लाइब्रेरी, RFID सिस्टम, ओपन रीडिंग ज़ोन, आधुनिक कैबिन डेस्क, चार्जिंग प्वाइंट, कैफेटेरिया, पार्किंग और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न सुविधाओं के विकास के निर्देश दिए।
Read More...
समाचार  राज्य  जिला प्रशासन  पलामू  झारखण्ड 

Palamu News: पलामू में न्याय रथ अभियान की शुरुआत, लोगों को मिलेगी मुफ्त कानूनी जानकारी

Palamu News: पलामू में न्याय रथ अभियान की शुरुआत, लोगों को मिलेगी मुफ्त कानूनी जानकारी पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर से शनिवार को न्याय रथ को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ पूरे अगस्त माह जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों में जाकर लोगों को कानूनी अधिकारों, नालसा, झालसा और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी देगा।
Read More...

Advertisement