Palamu News: 87 लाख की लागत से बदलेगी जिला पुस्तकालय की तस्वीर, उपायुक्त ने कार्यों की समीक्षा की
RFID आधारित आधुनिक पुस्तकालय प्रबंधन प्रणाली विकसित करने के दिए निर्देश
पलामू के मेदिनीनगर स्थित मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय को राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन के तहत 87 लाख की लागत से आधुनिक मॉडल लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया जाएगा। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पुस्तकालय का निरीक्षण कर स्मार्ट लाइब्रेरी, RFID सिस्टम, ओपन रीडिंग ज़ोन, आधुनिक कैबिन डेस्क, चार्जिंग प्वाइंट, कैफेटेरिया, पार्किंग और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न सुविधाओं के विकास के निर्देश दिए।
पलामू: मेदिनीनगर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन (National Mission on Libraries) के अंतर्गत स्वीकृत ₹87 लाख की विकास योजना के कार्यों की समीक्षा की। ज्ञात हो कि जिला पुस्तकालय प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के आलोक में उपायुक्त श्री शेखावत ने स्वयं पुस्तकालय का स्थल निरीक्षण कर विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री शेखावत ने पुस्तकालय भवन के प्रत्येक भाग का बारीकी से अवलोकन किया तथा पुस्तकालयाध्यक्ष मंजीत सिन्हा से पुस्तकालय के संचालन, उपलब्ध संसाधनों, पाठकों की सुविधाओं एवं भविष्य की विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।



निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री शेखावत ने पुराना समाहरणालय परिसर स्थित संदर्भ वीथिका में चल रहे सिविल एवं फर्नीचर निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस श्री ऋत्विक मेहता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडे, सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री रणवीर सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री संदीप कुमार, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News


