Giridih News: सर्वजन पेंशन योजना के 2.87 लाख लाभुकों के बैंक खाते में भेजे गए ₹58.34 करोड़

जुलाई और अगस्त 2026 की राशि भुगतान

Giridih News: सर्वजन पेंशन योजना के 2.87 लाख लाभुकों के बैंक खाते में भेजे गए ₹58.34 करोड़
(गिरिडीह सर्वजन पेंशन योजना)

गिरिडीह जिला प्रशासन ने सर्वजन पेंशन योजना के तहत जुलाई और अगस्त 2026 माह की ₹58.34 करोड़ की पेंशन राशि सीधे 2,87,215 लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की है। इस पारदर्शी प्रक्रिया से वृद्धों, विधवाओं, दिव्यांगों तथा अन्य पात्र वर्गों को समयबद्ध आर्थिक सहायता मिली है।

गिरिडीह: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र लाभुकों को समयबद्ध आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल करते हुए सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत जुलाई 2026 एवं अगस्त 2026 माह की पेंशन राशि का सफलतापूर्वक भुगतान किया गया है। 

जिले के कुल 2,87,215 लाभुकों के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ₹58,34,80,000 (अट्ठावन करोड़ चौंतीस लाख अस्सी हजार रुपये) की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। इससे वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं अन्य पात्र लाभुकों को समय पर सामाजिक सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित हुआ है। 

Jharkhand Govt Ad
सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन पेंशन योजना, एचआईवी/एड्स पेंशन योजना तथा आदिम जनजाति पेंशन योजना के लाभुकों को इस भुगतान का लाभ प्राप्त हुआ है। 

जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में पेंशन भुगतान की सतत निगरानी की गई, ताकि प्रत्येक पात्र लाभुक तक राशि समय पर एवं पारदर्शी तरीके से पहुंच सके। आधार आधारित डीबीटी प्रणाली के माध्यम से भुगतान किए जाने से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं जवाबदेह बनी है तथा लाभुकों को बिना किसी मध्यस्थ के सीधे उनके बैंक खाते में राशि प्राप्त हुई है। 

यह भी पढ़ें: उपायुक्त रामनिवास यादव ने लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, जून में 1,779 लाइसेंस जारी

जिला प्रशासन ने सभी लाभुकों से अपील की है कि वे अपने बैंक खातों को आधार एवं मोबाइल नंबर से अद्यतन रखें तथा किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित प्रखंड कार्यालय अथवा सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त करें। गिरिडीह जिला प्रशासन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: JPSC-JSSC धांधली के विरोध में भाजयुमो का आक्रोश प्रदर्शन, समाहरणालय तक निकाला जुलूस

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के मुक्केबाज़ों का कमाल, 7 गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाई धूम कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के मुक्केबाज़ों का कमाल, 7 गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाई धूम
Sahebganj News: वन विभाग के आश्वासन के बाद भी गायब हुई लकड़ी, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Sahebganj News: सिविल सर्जन कार्यालय में प्रभारी प्रधान सहायक अश्वनी कुमार सिन्हा को दी गई विदाई
Dumka News: JCECEB ANM परीक्षा के लिए PREJHA फाउंडेशन लगाएगा निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कैंप
Dumka News: विधायक बसंत सोरेन और उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया 'झारफल' कटहल यूनिट का उद्घाटन
Dhanbad News: एएमपी कोलियरी कर्मी मंटु महतो की इलाज के दौरान मौत, जीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
Dhanbad News: कोयला चोरी रोकने को CISF का बड़ा एक्शन, विभिन्न क्षेत्रों में वाहन जांच
Pakur News: घाटचोरा में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल
Pakur News: डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया बने नए सिविल सर्जन, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का लिया संकल्प
Pakur News: सीएचसी में अब उपलब्ध है आधुनिक इलाज, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 में 4 अगस्त से शुरू होगी विशेष हेलीकॉप्टर सेवा
Giridih News: सर्वजन पेंशन योजना के 2.87 लाख लाभुकों के बैंक खाते में भेजे गए ₹58.34 करोड़