Dhanbad News: एएमपी कोलियरी कर्मी मंटु महतो की इलाज के दौरान मौत, जीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
नियमानुसार अन्य बकाए के भुगतान का आश्वासन
बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र की एएमपी कोलियरी के मुराईडीह में कार्यरत 56 वर्षीय मंटु महतो का इलाज के दौरान धनबाद में निधन हो गया। परिजनों और संयुक्त मोर्चा द्वारा जीएम कार्यालय घेराव के बाद प्रबंधन ने मृतक के पुत्र सुरज कुमार को तत्काल प्रोविजनल नियुक्ति पत्र सौंप दिया।
बाघमारा: बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के एएमपी कोलियरी के मुराईडीह में कार्यरत जेनरल मजदूर मंटु महतो(56 वर्ष) की मौत शनिवार को इलाज के दौरान केंद्रीय अस्पताल धनबाद में हो गयी। वह मधुबन बस्ती का निवासी था। उनके 3 पुत्री एक पुत्र है। बताया गया कि कर्मी 30 जुलाई को ड्यूटी के दौरान के दौरान बीमार पड़ गया था। शव के लेकर परिजन सिधे जीएम कार्यालय पहुंचे। मृतक आश्रित को तत्काल प्रोविजनल नियोजन देने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना में बैठ गये।
प्रबंधन द्वारा किसी तरह की वार्ता नहीं करने पर मोर्चा नेता भड़क गये और जीएम कार्यालय गेट को जाम कर दिया। बाद में जीएम केके सिंह के हस्तक्षेप पर प्रबंधन मोर्चा नेताओं के साथ वार्ता कर मृतक की पत्नी पुसिया देवी के आग्रह पर आश्रित पुत्र सुरज कुमार को तत्काल प्रोविजनल नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा अन्य राशि का भुगतान नियमानुसार करने का आश्वासन दिया गया।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News


