Sahebganj News: सिविल सर्जन कार्यालय में प्रभारी प्रधान सहायक अश्वनी कुमार सिन्हा को दी गई विदाई

विदाई समारोह में उपस्थित रहे विभाग के कर्मचारी

Sahebganj News: सिविल सर्जन कार्यालय में प्रभारी प्रधान सहायक अश्वनी कुमार सिन्हा को दी गई विदाई
(साहिबगंज अश्वनी सिन्हा विदाई)

साहिबगंज सिविल सर्जन कार्यालय में लगभग 35 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए प्रभारी प्रधान सहायक अश्वनी कुमार सिन्हा के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

साहिबगंज: सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में प्रभारी प्रधान सहायक अश्वनी कुमार सिन्हा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लगभग 35 वर्षों तक स्वास्थ्य विभाग में लिपिक के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले सिन्हा के कार्यकाल की सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में सराहना की।

कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सिन्हा को सम्मानित करने के साथ हुई। इस दौरान कार्यालय का माहौल भावुक रहा। अपने संबोधन में अश्वनी कुमार सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने बताया कि उनके पूरे सेवा काल में किसी के साथ कोई विवाद नहीं रहा और सभी सहकर्मियों का उन्हें भरपूर सहयोग मिला।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने विशेष रूप से सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान सहित दिलीप कुमार सिंह, चन्द्रभूषण कुमार, नीरज कुमार तिवारी तथा अन्य कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। सिन्हा भावुक होकर बोले कि सेवानिवृत्ति के बाद भी यदि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी या कर्मचारी मुझे किसी कार्य के लिए बुलाएंगे, तो विभाग के हित में हरसंभव सहयोग देने के लिए मैं स्वयं उपस्थित रहूंगा।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सिन्हा के लंबे, स्वच्छ एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना की और उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि सिन्हा का अनुशासन, कार्य के प्रति समर्पण और सहयोग की भावना नए कर्मचारियों के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में कार्यालय के सभी पदाधिकारी, लिपिक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में साहिबगंज के 5 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने दी बधाई

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के मुक्केबाज़ों का कमाल, 7 गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाई धूम कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के मुक्केबाज़ों का कमाल, 7 गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाई धूम
Sahebganj News: वन विभाग के आश्वासन के बाद भी गायब हुई लकड़ी, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Sahebganj News: सिविल सर्जन कार्यालय में प्रभारी प्रधान सहायक अश्वनी कुमार सिन्हा को दी गई विदाई
Dumka News: JCECEB ANM परीक्षा के लिए PREJHA फाउंडेशन लगाएगा निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कैंप
Dumka News: विधायक बसंत सोरेन और उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया 'झारफल' कटहल यूनिट का उद्घाटन
Dhanbad News: एएमपी कोलियरी कर्मी मंटु महतो की इलाज के दौरान मौत, जीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
Dhanbad News: कोयला चोरी रोकने को CISF का बड़ा एक्शन, विभिन्न क्षेत्रों में वाहन जांच
Pakur News: घाटचोरा में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल
Pakur News: डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया बने नए सिविल सर्जन, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का लिया संकल्प
Pakur News: सीएचसी में अब उपलब्ध है आधुनिक इलाज, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 में 4 अगस्त से शुरू होगी विशेष हेलीकॉप्टर सेवा
Giridih News: सर्वजन पेंशन योजना के 2.87 लाख लाभुकों के बैंक खाते में भेजे गए ₹58.34 करोड़