Koderma News: चेक बाउंस मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन, 12 वादों का हुआ निष्पादन

अधिवक्ता सुमन और रीना कुमारी ने निभाई मुख्य भूमिका

Koderma News: चेक बाउंस मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन, 12 वादों का हुआ निष्पादन
(व्यवहार न्यायालय परिसर कोडरमा)

कोडरमा व्यवहार न्यायालय में आयोजित विशेष लोक अदालत में पांच बेंचों के माध्यम से एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के कुल 12 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसके तहत आपसी समझौते के आधार पर 20 लाख रुपए की वसूली की गई।

कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकान्त मिश्रा  के कुशल मार्ग दर्शन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में आज शनिवार को चेक बाउंस से सम्बंधित मामलो के निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। 

इस मौंके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकान्त मिश्रा ने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में विशेष लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं है यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढती जा रही है। 

उन्होंने कहा कि विशेष लोक अदालत में दिए गए फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है तथा यह फैसला दोनों पक्षों को संतुष्ट करता है । कोई पक्ष इसे थोपा हुआ महसूस नहीं करता है। विशेष लोक अदालत में दिए गए निर्णय के विरुद्ध कहीं भी कोई अपील नहीं होती। विशेष लोक अदालत का निर्णय अंतिम निर्णय होता है। उन्होंने कहा कि विशेष लोक अदालत शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है। 

उन्होने कहा कि विशेष लोक अदालत में बढ़ रही भीड़ इस बात का परिचायक है कि विशेष लोक अदालत आम लोगों के बीच कितना लोकप्रिय होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष लोक अदालत में जहाँ एक ओर लोगों के समय और पैसे की बचत होती है वहीँ दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है। चेक बाउंस के  मामलो से सम्बंधित विशेष लोक अदालत में कुल पांच  बेंचों का गठन किया गया। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में उत्साह से मना 'ब्लू डे', बच्चों ने किया मानसून का स्वागत

बेंच संख्या एक में अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञा बाजपेयी व अधिवक्ता सुमन कुमारी, बेंच संख्या दो में सिविल जज सीनियर डिवीज़न सत्यभामा कुमारी व अधिवकता रीना कुमारी, बेंच संख्या तीन में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पाण्डेय व अधिवक्ता शांति कुमारी, बेंच संख्या चार में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विकास कुमार भगत व अधिवकता संजय कुमार सिंह, बेंच संख्या पांच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नमिता मिंज व अधिवक्ता टीनू कुमारी  ने मामले की सुनवाई की। विशेष लोक अदालत में पांच  बेंचो के माध्यम से कुल 12 वादो का निष्पादन किया गया एवं 20,00,000/ (बीस  लाख रुपए मात्र) की वसूली की गई।

यह भी पढ़ें: Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वाहनों से 247 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात