Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
सफलतापूर्वक संपन्न हुआ व्यापक जांच अभियान
पाकुड़ जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयुष विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों में 11 डॉक्टरों की टीम ने कुल 390 मरीजों का परीक्षण कर मुफ्त दवाइयाँ और चिकित्सीय परामर्श वितरित किया।
पाकुड़: आयुष विभाग द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित आयुष स्वास्थ्य जांच शिविरों में कुल 390 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविरों में रोगियों की जांच कर आवश्यक दवाइयाँ भी निःशुल्क वितरित की गई। यह स्वास्थ्य शिविर पाकुड़ प्रखंड के झिकरहट्टी एवं कालिकापुर, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिट्टीपाड़ा एवं धरमपुर, अमड़ापाड़ा प्रखंड के अमड़ापाड़ा एवं पकलो, पाकुड़िया प्रखंड के पाकुड़िया एवं खकसा तथा हिरणपुर प्रखंड के डुमरिया एवं मोहनपुर में आयोजित किए गए।
शिविरों में डॉ. अबु तालिब शेख, डॉ. सौरभ विश्वास, डॉ. प्रेम प्रकाश, अफरोज आलम, डॉ. अशोक मेहता, डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. संतोष कुमार यादव, डॉ. बीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, डॉ. लवकुश यादव एवं डॉ. कुलेश कुमार सहित आयुष विभाग के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


