Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
16वें वित्त आयोग के कार्यों की ऑनलाइन एंट्री
लिट्टीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय में 'सबकी योजना, सबका विकास' अभियान के तहत आयोजित प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हो गया, जिसमें बीडीओ संजय कुमार ने संचालकों को पूरी जिम्मेदारी से डेटा प्रविष्टि करने के निर्देश दिए।
लिट्टीपाड़ा: प्रखंड के अंतर्गत झारखंड सरकार के सबकी योजना, सबका विकास अभियान को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। इस शिविर में मुख्य रूप से प्रज्ञा केंद्र संचालकों को सरकारी पोर्टलों के बेहतर और पारदर्शी संचालन के गुर सिखाए गए।
दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान लिट्टीपाड़ा और अमड़ापाड़ा प्रखंड के पंचायत शिफ्टेड प्रज्ञा केंद्र संचालकों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा डिजिटल और तकनीकी प्रणालियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संचालकों को महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण जैसे जीपीडीपी, 16 वां वित्त आयोग, पंचायत निर्णय पोर्टल, ई-ग्रामस्वराज पोर्टल, ग्रामीण विकास कार्यों की ऑनलाइन प्रविष्टि और डिजिटल एंट्री के बारे में बताया गया।साथ ही समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने प्रज्ञा केंद्र संचालकों को संबोधित किया।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


