कोयला चोरी पर ED की कार्रवाई का जय प्रकाश पांडेय ने किया स्वागत, बोले- माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

कोयला चोरी पर ED की कार्रवाई का जय प्रकाश पांडेय ने किया स्वागत, बोले- माफियाओं पर कसेगा शिकंजा
जय प्रकाश पांडेय (फाइल फोटो)

भाजपा किसान मोर्चा झारखंड के नेता जय प्रकाश पांडेय ने कोयला चोरी के खिलाफ ED की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की सख्ती से अवैध खनन और कोयला माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। उन्होंने इसे राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

रांची: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश और झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने कोल इंडिया में जारी कोयला लूट पर नकेल कसने की तैयारी केंद्रीय गृह मंत्रालय और कोल इंडिया के तालमेल से शुरू किए जाने का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि कोल इंडिया में विगत कई वर्षों से ट्रकों, मोटरसाइकिलों और साइकिलों के माध्यम से बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी गुपचुप तरीके से की जा रही है, जो आज एक उद्योग का रूप ले चुकी है। इसके कारण अवैध कोयला खदानों में समय-समय पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं और कई मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें अनेक मजदूरों की मौत हुई है। इसके कारण राष्ट्रीय संपत्ति की लूट वर्षों से जारी है।

उन्होंने कहा कि अब भारत सरकार द्वारा कोयला चोरी पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू किए जाने से काली कमाई करने वाले कारोबारियों पर रोक लगेगी। इस संबंध में दिल्ली में कोयला सचिव, गृह सचिव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि कोल इंडिया के सभी प्रक्षेत्रों में अवैध कोयला उत्पादन और चोरी प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से सीआईएसएफ (CISF) की तैनाती की जा रही है। कोयला चोरी की पूरी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को प्राप्त हो चुकी है। बीसीसीएल धनबाद क्षेत्र से वर्षों से सीआईएसएफ के प्रमुख पदों पर तैनात अधिकारियों को हटाया गया है, जिससे पूरे कोल इंडिया में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिस यूनिवर्स झारखण्ड दीपाली रिया ने की शिष्टाचार मुलाकात, मिला आशीर्वाद

जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि कोल इंडिया में व्यापक कोयला चोरी के कारण कोयला मजदूरों और प्रत्येक कोलियरी में कार्यरत लगभग 4,000 वेलफेयर शिक्षकों को अब तक वेतन और सेवानिवृत्ति संबंधी सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। मजबूर होकर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि हाईकोर्ट के आदेशों के बाद भी किसी सेवानिवृत्त शिक्षक या शिक्षिका को ग्रेच्युटी अथवा अन्य सेवानिवृत्ति लाभ नहीं मिल सका है। वेतन के अभाव में कई शिक्षकों की मृत्यु भी हो चुकी है, लेकिन कोल इंडिया प्रबंधन ने अब तक न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो

उन्होंने आरोप लगाया कि इससे स्पष्ट होता है कि कोल इंडिया का ध्यान शिक्षा और कर्मचारियों के कल्याण से अधिक कोयला लूट पर रहा है। इसी कारण गृह मंत्रालय को 1 जुलाई 2026 को कोल इंडिया के साथ मिलकर शून्य कोल लिंकेज योजना पर निर्णय लेना पड़ा, जिसे झारखंड और पश्चिम बंगाल में लागू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि लगभग 43 स्थानों पर कोल इंडिया के करीब 100 अधिकारियों की निगरानी में ईडी (ED) द्वारा कोयला चोरी के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। इनमें झारखंड के लगभग 18 और पश्चिम बंगाल के लगभग 24 ठिकाने शामिल हैं। छापेमारी के दौरान सोना, चांदी सहित करोड़ों रुपये की नकदी बरामद होने की बात सामने आ रही है।

उन्होंने कहा कि कोयला चोरी के कारण भारत सरकार को प्रतिदिन करोड़ों रुपये का नुकसान होता था। अब वसूली की संभावना बढ़ेगी। साथ ही, कोयला चोरी की निगरानी का भार जिला प्रशासन और पुलिस पर भी कम होगा।

उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए खान एवं खनिज अधिनियम के तहत ईडी द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब कोल इंडिया के अधिकारियों को भी स्वयं तलाशी लेने और कोयला जब्त करने का अधिकार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय के अल्टीमेटम के बाद अब कानून का डंडा चलना शुरू हो गया है। चाहे कितना भी बड़ा कोयला माफिया क्यों न हो, कोयला चोरी के मामलों में कोई नहीं बचेगा। सभी माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो चुकी है। उन्होंने भारत सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कोयला चोरी पर प्रभावी रोक लगाने में सफलता मिलेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान