Hazaribagh News: बीडीओ और सीओ ने डिजिटल बिरसा कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी

दो दिनों तक विभिन्न पंचायतों का भ्रमण करेगा रथ

Hazaribagh News: बीडीओ और सीओ ने डिजिटल बिरसा कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी
(कृषि रथ को हरी झंडी)

हज़ारीबाग के बरही प्रखंड परिसर से बीडीओ जयपाल महतो और सीओ चंद्रशेखर कुणाल ने संयुक्त रूप से डिजिटल बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ दो दिनों तक विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर किसानों को उन्नत खेती, जैविक कृषि और सरकारी योजनाओं की तकनीकी जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समाधान करेगा।

हज़ारीबाग: आधुनिक किसानों तक कृषि विभाग की योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को बरही प्रखंड परिसर से शुक्रवार को बीडीओ जयपाल महतो एवं सीओ चंद्रशेखर कुणाल ने संयुक्त रूप से डिजिटल बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस दौरान बीडीओ ने बताया कि डिजिटल बिरसा कृषि रथ के माध्यम से किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उनके गांव तक पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही दलहन - तिलहन की उन्नत खेती, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, वैकल्पिक एवं समेकित कृषि प्रणाली, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि यंत्रीकरण एवं मत्स्यपालन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जाएगी। 

वहीं बीटीएम राकेश कुमार ने किसानों से कहा कि इस पहल का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि करना तथा उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना है। साथ ही बताया कि रथ के साथ चलने वाले कृषि वैज्ञानिक, विभागीय पदाधिकारी और कृषि प्रसार कर्मी किसानों की तकनीकी समस्याओं का समाधान भी करेंगे तथा योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में मार्गदर्शन देंगे। 

वहीं बीटीएम राकेश कुमार ने किसानों से अपील किया कि डिजिटल बिरसा कृषि रथ उनके गांव या पंचायत पहुंचे तो अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कृषि विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त करें और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाएं। बता दें कि यह रथ आज और कल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण करेगी।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विभावि योग केंद्र के पूर्ववर्ती छात्रों ने राज्य योगासन चैंपियनशिप में बढ़ाई शान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Sahebganj News: शौचालय से लेकर मंईयां सम्मान योजना तक, एनएसएस टीम ने जाना गांव का हाल Sahebganj News: शौचालय से लेकर मंईयां सम्मान योजना तक, एनएसएस टीम ने जाना गांव का हाल
Dumka News: स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 की समीक्षा बैठक संपन्न, सभी गांवों में तेज होगा शौचालय निर्माण
Dumka News: उपायुक्त ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में दिए बीज वितरण के निर्देश
Dumka News: जामा के पन्दनपहाड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, मवेशी को बचाने के प्रयास में पलटा वाहन
Deoghar News: जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश
उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समीक्षा बैठक में रेल परियोजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
Hazaribagh News: बीडीओ और सीओ ने डिजिटल बिरसा कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी
Hazaribagh News: सीडी-सीएसआर के तहत एनएमएल ने दो विद्यालयों में शुरू किया रूफटॉप सोलर पावर प्लांट
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीटीएसीएस-2026 संपन्न: एआई और साइबर सुरक्षा पर जुटे देश-विदेश के दिग्गज
Koderma News: जिला जूडो चैंपियनशिप में आधुनिक पब्लिक स्कूल बना जूनियर ओवरऑल रनर-अप
Giridih News: पुलिस ने दबोचे पांच साइबर शातिर, एपीके फाइलों से करते थे ठगी
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए शिल्पी नेहा तिर्की