Giridih News: पुलिस ने दबोचे पांच साइबर शातिर, एपीके फाइलों से करते थे ठगी
घटनास्थल से भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण बरामद हुए
गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने ताराटांड़ थाना क्षेत्र के जंगल में छापेमारी कर फर्जी एपीके फाइलों के जरिए ठगी करने वाले पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 10 मोबाइल, 13 सिम कार्ड, एक लैपटॉप और चार मोटरसाइकिलें जब्त कर कांड संख्या 21/2026 के तहत मामला दर्ज किया है।
गिरिडीह: पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना पर साइबर थाना की टीम ने त्वरित छापेमारी कर ताराटांड़ थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल ताराटांड़ के पीछे जंगल से कुल पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। प्रेसवार्ता कर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकारोक्ति में कहा है कि वे कस्टमरसपोर्ट.एपीके और वाईफाईएयरटेल.एपीके नामक फर्जी एपीके फाइलें भेजकर लोगों को ठगते थे।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से 10 मोबाइल, 13 सिम कार्ड, 1 लैपटॉप और 4 मोटर साइकिल जब्त किए। गिरफ़्तार आरोपियों में जनार्दन मंडल (आयु लगभग 26), अशोक कुमार (आयु लगभग 24), बब्लु कुमार (आयु लगभग 26), अशोक कुमार02 (आयु लगभग 24) और बिष्णु कुमार (आयु लगभग 23) शामिल हैं।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


