Dumka News: स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 की समीक्षा बैठक संपन्न, सभी गांवों में तेज होगा शौचालय निर्माण
डीआरडीए सभागार में जुटे जिला और प्रखंड समन्वयक
दुमका के डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 और जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक हुई। इसमें दिसंबर 2026 तक सभी गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित करने के लिए शौचालय, सोक पिट, नाडेप और सेग्रीगेशन शेड का निर्माण तय समय में पूरा करने तथा सूखे बोरवेल को रिचार्ज पिट में बदलने का निर्देश दिया गया।
दुमका: पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02, दुमका अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज- 2 के सभी अवयवों पर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में डीआरडीए, सभागार में जिला स्तरीय बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान के संबोधन में उपस्थित सभी प्रतिभागी मास्टर जलसहिया एवं प्रखंड वास समन्वयक को माह दिसंबर 2026 तक ओडीएफ प्लस गांव घोषित किया जाना है।
जिसके लिए सभी ग्रामों में छूटे हुए घरों में शौचालय का निर्माण, सोक पिट एवं नाडेप का निर्माण तीव्र गति से करने हेतु एक कार्य योजना बनाकर नियत समय तक पूर्ण करने एवं सूखा कचरा प्रबंधन के लिए सेग्रीगेशन सेड का निर्माण एवं घर-घर से कचरा कैसे संग्रह करके एक जगह इकट्ठा किया जाए और उसका सही से निष्पादन हो को लेकर मार्गदर्शन दिया गया, वही जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत सभी जलापूर्ति योजनाएं जो हैंड ओवर हो चुका है। उस योजना की स्थिति चालू है या बंद है इसकी सूचना सभी मास्टर जलसहिया गूगल सीट के माध्यम से भरकर प्रत्येक दिन देंगे और जहां-जहां बोरिंग सूख गया है वैसे बोरिंग को चिन्हित कर विभाग को सूचित करेंगे विभाग वैसे सुखे बोरवेल को रिचार्ज पीट में उपयोग करेंगे।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


