Sahebganj News: ‘जनता दरबार’ का आयोजन, डीसी ने समस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे कई फरियादी

Sahebganj News: ‘जनता दरबार’ का आयोजन, डीसी ने समस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
(जनता दरबार में उपायुक्त)

साहिबगंज समाहरणालय में उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रखंडों से आए ग्रामीणों ने आवास, पेंशन और भूमि विवाद से जुड़ी समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर निष्पक्ष जांच कर समाधान करने का निर्देश दिया।

साहिबगंज: जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समाहरणालय में उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने उपायुक्त से मुलाकात की।      

उपायुक्त ने सभी से संवेदनशीलता के साथ बातचीत कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजनाओं से जुड़ी शिकायतें, प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना के लाभ से वंचित रहने की शिकायतें, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज और दखल के मामले, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, सड़क निर्माण जैसे जन समस्याएं सामने आईं।

उपायुक्त ने सभी प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समाधान के लिए अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। जिला प्रशासन अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सीआईएसएफ, बीसीसीएल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कोयले के कई अवैध मुहाने बंद सीआईएसएफ, बीसीसीएल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कोयले के कई अवैध मुहाने बंद
सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में चार टन अवैध कोयला लदा वाहन जब्त
Sahebganj News: ‘जनता दरबार’ का आयोजन, डीसी ने समस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Sahebganj News: शौचालय से लेकर मंईयां सम्मान योजना तक, एनएसएस टीम ने जाना गांव का हाल
Dumka News: स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 की समीक्षा बैठक संपन्न, सभी गांवों में तेज होगा शौचालय निर्माण
Dumka News: उपायुक्त ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में दिए बीज वितरण के निर्देश
Dumka News: जामा के पन्दनपहाड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, मवेशी को बचाने के प्रयास में पलटा वाहन
Deoghar News: जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश
उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समीक्षा बैठक में रेल परियोजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
Hazaribagh News: बीडीओ और सीओ ने डिजिटल बिरसा कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी
Hazaribagh News: सीडी-सीएसआर के तहत एनएमएल ने दो विद्यालयों में शुरू किया रूफटॉप सोलर पावर प्लांट
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीटीएसीएस-2026 संपन्न: एआई और साइबर सुरक्षा पर जुटे देश-विदेश के दिग्गज