रामगढ़ सदर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में अचानक हुआ एसी ब्लास्ट, मरीजों में मची अफरा-तफरी
अस्पताल कर्मियों और अग्निशमन दल ने समय रहते पाया काबू
रामगढ़ सदर अस्पताल में गुरुवार देर रात ऑपरेशन थिएटर के एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण ब्लास्ट हो गया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीजों और उनके परिजनों ने सुरक्षित स्थानों की ओर भागना शुरू कर दिया। अस्पताल कर्मियों और अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
रामगढ़: रामगढ़ सदर अस्पताल में शॉर्ट सर्किट की वजह से गुरुवार देर रात आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने मरीजों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए अस्पताल परिसर से बाहर निकलने लगे।
जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में शॉर्ट सर्किट की वजह से एक एयर कंडीशनर (एसी) ब्लास्ट हो गया। इसके बाद ऑपरेशन थिएटर में आग और धुआं फैलने लगा, जिससे अस्पताल परिसर में मौजूद लोग घबरा गए। आनन-फानन में अस्पताल कर्मियों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।


सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया कि इस घटना से सदर अस्पताल की चिकित्सीय सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


