Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व

अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी लगातार रहे ऑन-ड्यूटी

Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
(मुहर्रम जुलूस सुरक्षा गश्त)

कोडरमा के सतगावां प्रखंड में मुहर्रम का पर्व आपसी अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी और थाना प्रभारी बब्लू कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रशासन ने सभी जुलूस मार्गों पर सुरक्षा और विनिर्दिष्ट विधिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखी।

सतगावां: प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मुहर्रम की दशमी के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुस्लिम समुदाय द्वारा मुहर्रम का पर्व श्रद्धा, आस्था एवं भाईचारे के साथ मनाया गया। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न अखाड़ों से ताजिया जुलूस निकाले गए। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रखंड के बासोडीह, मोदीडीह, शिवपुर, माधोपुर, सेलारी, डेबोडीह, अंगार, दोनैया, जगनीडीह, खुट्टा, रजघटी, बजनियाँ, राजाबर समेत अन्य क्षेत्रों से पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। 

जुलूस के दौरान युवाओं ने लाठी, तलवार, फरसा सहित अन्य पारंपरिक हथियारों के साथ आकर्षक करतब और हैरतअंगेज प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बासोडीह जामा इमामबाड़ा से निकला ताजिया जुलूस मुख्य मार्ग होते हुए बासोडीह बाजार एवं बस स्टैंड तक पहुंचा। इसके बाद जुलूस रामडीह और नौवाचक होते हुए देर शाम करबला पहुंचा। जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजिया सुपुर्द-ए-खाक (दफन) किया गया।

पूरे जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा "या अली", "या हुसैन" तथा "नारा-ए-तकबीर" के उद्घोष से माहौल गूंजता रहा। मुहर्रम के अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोगों ने भी आपसी सौहार्द का परिचय देते हुए एक-दूसरे का सहयोग किया। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। थाना प्रभारी बब्लू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ लगातार अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी विभिन्न क्षेत्रों में गश्त करते रहे "और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। 

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि धनंजय यादव, उप प्रमुख मनोज कुमार निराला प्रमुख प्रतिनिधि रामावतार चौधरी मुखिया उत्तम सिंह प्रतिनिधि विनोद यादव, मुखिया प्रतिनिधि शंकर यादव, नईम उद्दीन, नौशाद आलम नंदकिशोर साव पूर्व मुखिया प्ररमेश्वर शर्मा संदीप यादव प्रदीप यादव,सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन की सतर्कता एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे प्रखंड में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें: Koderma News: 90 दिवसीय गहन आउटरीच कार्यक्रम को लेकर कोडरमा में प्रशासनिक मुस्तैदी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका