Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण

झारखंड कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा प्रभाग में सक्रियता तेज

Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
(तिलका मांझी प्रतिमा अनावरण)

साहिबगंज के तालझारी प्रखंड अंतर्गत मसबेडा मौजा में पारंपरिक पहाड़िया रीति-रिवाज से अमर शहीद जवरा पहाड़िया उर्फ तिलका मांझी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर आदिम जनजाति विकास समिति के प्रतिनिधियों ने शहीद के आदर्शों को याद करते हुए सुदूरवर्ती पहाड़िया क्षेत्रों के विनिर्दिष्ट विकास पर बल दिया।

साहिबगंज: तालझारी प्रखंड के मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया उर्फ तिलका मांझी की प्रतिमा का अनावरण पहाड़िया रीति-रिवाज से किया गया। कार्यक्रम प्रधान इतवारी पहाड़िया की अध्यक्षता और अब्राहम पहाड़िया नादो (पुजारी) द्वारा पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारियल फोड़कर अनावरण किया गया।  

इस अवसर पर अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति झारखंड के महासचिव शिवचरण मालतो, समाजसेवी व मुख्य सलाहकार बैजनाथ पहाड़िया, संयुक्त सचिव डेविड मालतो, एक्स आर्मी रामकुमार पहाड़िया, सरदार मरकुस पहाड़िया, सरदार मैसा पहाड़िया, सरदार महेश पहाड़िया, सोमा पहाड़िया, ताके पहाड़िया, नायब चुलवा पहाड़िया, नायब जवरा पहाड़िया, नायब चमरू पहाड़िया, नायब मैसा मालतो, केपेबेडो प्रधान कमलेशन माल्टो, नर्जगा पहाड़ प्रधान मंगला पहाड़िया, बोतरी पहाड़ प्रधान अब्राहम पहाड़िया, बोग पहाड़ प्रधान बीजू पहाड़िया समेत बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे। 

महासचिव शिवचरण मालतो ने कहा कि अमर शहीद जवरा पहाड़िया उर्फ तिलका मांझी ने कभी समर्पण नहीं किया और अंग्रेजों के शोषण, दमन और क्रूरता के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। उनके बलिदान को पूरी दुनिया सलाम करती है। उन्होंने देश को आजादी का रास्ता दिखाया।

उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि आजादी के 79 साल बाद भी पहाड़िया समुदाय घोर अंधेरे और चुनौतीपूर्ण जीवन जीने को मजबूर है। पहाड़िया गांवों में न सड़क है, न पीने को शुद्ध पानी। स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति भी खराब है। सरकार के सभी वादे झूठे साबित हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: बरहरवा-फरक्का रोड पर भीषण सड़क हादसा, बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर

मुख्य सलाहकार बैजनाथ पहाड़िया ने कहा कि बाबा जवरा पहाड़िया के आदर्श को आदिवासी और पहाड़िया समुदाय कभी नहीं भूलेगा। वहीं, संयुक्त सचिव डेविड मालतो ने कहा कि तिलका मांझी के बलिदान को अपने जीवन और भावी पीढ़ी में उतारने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका
Koderma News: लक्ष्मणडीह में कथित धर्म परिवर्तन मामले में प्रशासनिक छापेमारी, हड़कंप