Koderma News: लक्ष्मणडीह में कथित धर्म परिवर्तन मामले में प्रशासनिक छापेमारी, हड़कंप

दर्जनों महिलाओं को थाने लाकर की जा रही पूछताछ

Koderma News: लक्ष्मणडीह में कथित धर्म परिवर्तन मामले में प्रशासनिक छापेमारी, हड़कंप
(कथित धर्म परिवर्तन पर छापेमारी)

कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र के लक्ष्मणडीह ग्राम में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर अंचलाधिकारी केशव प्रसाद चौधरी और थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से दर्जनों महिलाओं को विनिर्दिष्ट विधिक पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार हैं।

सतगावां: थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौजा चांदडीह ग्राम लक्ष्मणडीह में शुक्रवार  धर्म परिवर्तन कराए जाने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान धर्म परिवर्तन के खेल में शामिल दर्जनों महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है जबकि ग्रामीणों को गुमराह कर इस कार्य को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लक्ष्मणडीह निवासी महेंद्र राजवंशी के घर में दर्जनों की संख्या में महिलाओं को जुटाकर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। 

स्थानीय ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी और धर्म परिवर्तन का संदेह हुआ तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह को दी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह एवं अंचलाधिकारी केशव प्रसाद चौधरी पुलिस बल और महिला पुलिस कर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से दर्जनों महिलाओं को हिरासत में लिया और उन्हें पूछताछ के लिए सतगावां थाना लाया गया। 

तलाशी और जांच के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं के पास से युक्त धर्म से जुड़ी  किताब बरामद की गई है। थाने में पूछताछ के दौरान धर्म परिवर्तन टीम में शामिल एक महिला ने स्वीकार किया कि वे लोग पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से इस संगठन से जुड़े हुए हैं। महिला ने बताया कि उन्हें जहां भी बुलाया जाता है वे वहां प्रार्थना के लिए जाते हैं । पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही धर्म परिवर्तन का मुख्य ताना बाना बुनने वाले मास्टरमाइंड मौके से भाग निकले। 

बताया जा रहा है कि सतगावां थाना क्षेत्र के गांगडीह, वैधडीह, लक्ष्मणडीह, सिहास, बिझबरिया, रामशाला और अन्य क्षेत्रों के दो मुख्य लोग इन सभी को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन करवाने का कार्य कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार सतगावां प्रखंड के कई सुदूरवर्ती और ग्रामीण इलाकों में धर्म परिवर्तन का यह सिलसिला काफी समय से चोरी छिपे चल रहा है जहां सीधे साधे ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर निशाना बनाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ कर इस रैकेट के मुख्य सरगनाओं का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: 6 दिन से लापता 12 वर्षीय दीपक का शव कुएं से मिला, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका