Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन

टीबी मरीजों को मिली विशेष एंटी-टीबी किट

Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
(मोबाइल मेडिकल यूनिट शिविर)

बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सीएसआर प्रभाग द्वारा संचालित 'बोकारो इस्पात संजीवनी - मोबाइल मेडिकल यूनिट' हर महीने 45 सीमावर्ती गांवों में मुफ्त प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रही है। हाल ही में आयोजित शिविरों के दौरान टांड बालीडीह, झोपड़ो और महेशपुर सहित कई गांवों में ग्रामीणों की ईसीजी जांच की गई तथा टीबी मरीजों को एंटी-टीबी किट दी गई।

बोकारो: बीएसएल के सीएसआर के तहत संचालित बोकारो इस्पात संजीवनी - मोबाइल मेडिकल यूनिट टाउनशिप के आस-पास के सीमावर्ती गांवों में ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध करा रही है। इस पहल के तहत, चिकित्सकों और पैरामेडिक्स की टीम से लैस मोबाइल मेडिकल यूनिट हर महीने लगभग 45 सीमावर्ती गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को मुफ्त प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रही है।

इस क्रम में टांड बालीडीह में 43 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, झोपड़ो एवं नरकरा में  क्रमशः 29 एवं 06 मरीज़ों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ तथा कुण्डौरी एवं महेशपुर गांवों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में कुल 46 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसी प्रकार शिबूटांड़ एवं मोहनपुर गांवों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में क्रमशः 24 एवं 16 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और परसाडीह एवं कनारी गांवों में क्रमशः 35 एवं 10 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई।

शिविरों के दौरान मरीज़ों की ईसीजी सहित विभिन्न पैथोलॉजिकल परीक्षण किए गए। इसके अलावा आवश्यकता अनुसार मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गई तथा टीबी से प्रभावित मरीजों को एंटी-टीबी किट वितरित की गई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका