DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
सत्र 2026-30 के नए विद्यार्थियों की कक्षाएं 3 अगस्त से होंगी प्रारंभ
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में स्नातक सत्र 2026-2030 के पारंपरिक व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु चांसलर पोर्टल पर आवेदन और CUET स्कोर अपडेट करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। कुलपति डॉ राजीव मनोहर के निर्देशानुसार, 6 जुलाई को मेधा सूची जारी होगी तथा 3 अगस्त से नए सत्र की कक्षाएं अनिवार्य रूप से प्रारंभ हो जाएंगी।
रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, विभिन्न पारंपरिक और व्यवसायिक स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु स्नातक के सत्र 2026 से 2030 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रक्रिया जारी है, जो 1 जुलाई 2026 की संध्या 5 बजे तक निर्धारित है। इसी संदर्भ में सीयूइटी (CUET) परीक्षा में शामिल वैसे विद्यार्थी जिन्होंने पूर्व में चांसलर पोर्टल में आवेदन कर दिया है, उनके लिए यह यह अवसर है कि वह चांसलर पोर्टल के माध्यम से अपने
सीयूइटी (CUET) स्कोर को पोर्टल के माध्यम से अपडेट कर सकते हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026, संध्या 5 बजे तक ही हैं। इस संबंध में कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने पुनः कहा कि कि , सीयूइटी (CUET) परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को अपने स्कोर को अद्यतन करने का विकल्प विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिया है।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


