सोशल मीडिया से 600 रुपये में खरीदा कट्टा, रौब झाड़ने निकला युवक गिरफ्तार; पुलिस ने खोला बड़ा राज

पूछताछ में सोशल मीडिया के जरिए हथियार खरीदने का खुलासा

सोशल मीडिया से 600 रुपये में खरीदा कट्टा, रौब झाड़ने निकला युवक गिरफ्तार; पुलिस ने खोला बड़ा राज
अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी और बरामद देसी कट्टे

पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभय कुमार उर्फ लड्डू के पास से दो देसी कट्टे बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने सोशल मीडिया के माध्यम से हथियार तस्करों से संपर्क कर महज 600-600 रुपये में कट्टे खरीदे थे।

पलामू: पलामू जिले की हरिहरगंज थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो देसी कट्टे बरामद किए हैं। गिरफ्तार युवक की पहचान हरिहरगंज के सरसोत निवासी अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरस्वती इलाके में एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है और किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है या दहशत फैला रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया।

छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अवैध हथियार तस्करों के संपर्क में आया था।

पूछताछ में यह बात सामने आई कि आजकल हथियार तस्कर सोशल मीडिया के जरिए सक्रिय हैं और आरोपी ने महज 600-600 रुपये की कीमत पर ये देसी कट्टे खरीदे थे। युवक ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि उसने यह हथियार इलाके में अपना रौब और धौंस जमाने के लिए खरीदे थे।

यह भी पढ़ें: Palamu News: मालवरिया बस्ती के पास बाइक-मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़

पुलिस की पूछताछ में आरोपी अभय ने हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह और तस्करों के नेटवर्क के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। इन सुरागों के आधार पर पलामू पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, ताकि सोशल मीडिया के जरिए संचालित इस अवैध हथियार नेटवर्क का पूरी तरह खुलासा किया जा सके।

यह भी पढ़ें: Pakur News: चाय दुकान की आड़ में बिक रही थी ब्राउन शुगर, पुलिस ने मारा छापा; दो गिरफ्तार

इस सफल छापेमारी अभियान में हरिहरगंज और पथरा पुलिस की अहम भूमिका रही। टीम में सब इंस्पेक्टर सौरभ कुमार, पथरा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर
दुमका से साहिबगंज के लिए सीधी इंटरसिटी ट्रेन की मांग, घुमावदार सफर से यात्री परेशान
Dumka News: जिओ नेटवर्क की बदहाली पर फूटा गुस्सा, हैप्पी क्लब ने दी आंदोलन की चेतावनी
Hazaribagh News: अपराध मुक्त समाज के लिए महिला जनप्रतिनिधियों और पुलिस ने मिलाया हाथ