Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

ग्रामीणों ने बंद खदानों की घेराबंदी और सुरक्षा व्यवस्था की उठाई मांग

Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
सोलागढ़िया गांव के समीप बंद पड़े पत्थर खदान में डूबने से युवक की मौत के बाद जुटे ग्रामीण

पाकुड़ के सोलागढ़िया गांव में बंद पड़े पत्थर खदान में डूबने से 19 वर्षीय मोहम्मद इमरान अंसारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में मौजूद असुरक्षित और पानी से भरे बंद खदानों को दुर्घटनाओं का कारण बताते हुए प्रशासन से घेराबंदी, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के सोलागढ़िया गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद इमरान अंसारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गांव के समीप स्थित बंद पड़े पत्थर खदान में डूबने से उसकी जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई बंद पड़े पत्थर खदान खुले और असुरक्षित अवस्था में हैं, जिनमें बरसात के दौरान पानी भर जाता है। सुरक्षा के अभाव में ऐसे खदान दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंद खदानों की घेराबंदी कराने, चेतावनी बोर्ड लगाने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है।

यह भी पढ़ें: Pakur News: विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और DC मेघा भारद्वाज ने बांटे पारंपरिक वाद्य यंत्र

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप