Pakur News: डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

छात्र मानसिक स्वास्थ्य और योग-ध्यान पर विशेष फोकस

Pakur News: डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न
(डीएवी शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला)

पाकुड़ के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शनिवार को सफल समापन हुआ। डीएवी सीएई नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड जोन के करीब 200 शिक्षकों को आधुनिक और तनावमुक्त शिक्षण विधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

पाकुड़: डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में आयोजित तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। डीएवी सीएई नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में झारखंड जोन के विभिन्न विद्यालयों के करीब 200 शिक्षकों ने हिस्सा लिया और आधुनिक शिक्षण तकनीकों के साथ बेहतर शैक्षणिक तरीकों की जानकारी प्राप्त की। 11 से 13 जून तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता में वृद्धि करना, छात्रों के लिए तनावमुक्त एवं प्रभावी शिक्षण वातावरण तैयार करना तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना था। 

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि पाकुड़ न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद ने प्राचार्य डॉ.विश्वदीप चक्रवर्ती एवं अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। 

इस दौरान गणित, विज्ञान,सामाजिक विज्ञान शारीरिक शिक्षा और कला विषयों के शिक्षकों को प्रशिक्षकों द्वारा नवीन शिक्षण पद्धतियों, छात्र मानसिक स्वास्थ्य, योग, ध्यान, खेलकूद एवं संतुलित जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि कुमार क्रांति प्रसाद ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं शिक्षकों के ज्ञान और कौशल को समृद्ध करती हैं। प्रशिक्षण से मिली नई जानकारियां कक्षा शिक्षण को और प्रभावी बनाने में सहायक होंगी। कार्यशाला में डीएवी महेशपुर, महगामा, देवघर जामताड़ा, गिरिडीह, सरिया, चित्रा, बोकारो, कोडरमा, दुमका, साहिबगंज एवं पाकुड़ सहित कई विद्यालयों के शिक्षक भाग लिया। समापन समारोह में शिक्षकों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम और विद्यालय की व्यवस्था की सराहना की। 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
Bokaro News: बीएसएल में प्रधान नियोक्ताओं हेतु नए श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Sahebagnj News: तीनपहाड़ के विकास के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने उठाई पुरजोर आवाज
Sahebagnj News: टैलेंट सर्च पब्लिक स्कूल में प्रथम सावधिक परीक्षा का परिणाम घोषित
Sahebagnj News: कांग्रेस की बैठक में SIR कार्यक्रम की समीक्षा, 15 जून तक मैपिंग पूरा करने का लक्ष्य
Hazaribagh News: मुहर्रम को लेकर दारू थाना में शांति समिति की बैठक, 15 अखाड़ों के अध्यक्ष हुए शामिल
Pakur News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आर्म्स एक्ट का मुख्य अभियुक्त चिरंजीत गिरफ्तार
Pakur News: डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न
Pakur News: जागरूकता अभियान, मादक पदार्थों के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एकजुट हुए छात्र
Koderma News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी का औचक निरीक्षण, पीडीएस दुकान बंद मिलने पर भड़के अफसर
Koderma News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला, खरीदे जाएंगे 1200 स्ट्रीट लाइट