Bokaro News: बीएसएल में प्रधान नियोक्ताओं हेतु नए श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

औद्योगिक संबंध और व्यावसायिक सुरक्षा पर विशेष जोर

Bokaro News: बीएसएल में प्रधान नियोक्ताओं हेतु नए श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
(श्रम संहिता जागरूकता बैठक)

बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन विभाग द्वारा नए श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। धनबाद के उप मुख्य श्रमायुक्त सुमित और सहायक श्रमायुक्त प्रभात शंकर की उपस्थिति में करीब 55 नियोक्ताओं को नए नियमों और लाइसेंसिंग प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

बोकारो: इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन विभाग द्वारा पहल करते हुए  अधिशासी निदेशक (संकार्य) के कॉन्फ्रेंस हॉल में नए श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में प्रधान नियोक्ताओं हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएसएल शीर्ष प्रबंधन, उप मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय), धनबाद,  सुमित तथा सहायक श्रमायुक्त (केंद्रीय), धनबाद-II, प्रभात शंकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीएसएल के विभिन्न प्रधान नियोक्ताओं एवं अन्य अधिकारियों सहित लगभग 55 प्रतिभागियों ने भाग लिया और जागरूकता सह संवादात्मक सत्र में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बोकारो इस्पात संयंत्र में कार्यरत प्रधान नियोक्ताओं को  नए श्रम संहिताओं के अंतर्गत उनकी वैधानिक जिम्मेदारियों तथा नई अनुपालन प्रणाली के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर प्रतिभागियों को वेतन संहिता, 2019; औद्योगिक संबंध संहिता, 2020; व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य परिस्थितियां संहिता, 2020; तथा सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के प्रमुख प्रावधानों एवं अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सत्र के दौरान नई कानूनी आवश्यकताओं, पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्रक्रियाओं तथा  नए श्रम संहिताओं के अंतर्गत अनुपालन संबंधी दायित्वों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही, इनके क्रियान्वयन के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं एवं चुनौतियों पर विचार-विमर्श करते हुए उनके संभावित समाधानों पर भी प्रकाश डाला गया।

अपने संबोधन में बीएसएल शीर्ष प्रबंधन ने सभी से नए श्रम संहिताओं के प्रभावी अनुपालन हेतु जागरूकता एवं प्रतिबद्धता बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं उप मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय), धनबाद  सुमित ने श्रम विभाग की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए सभी प्रधान नियोक्ताओं से नई अनुपालन व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष बल दिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
Bokaro News: बीएसएल में प्रधान नियोक्ताओं हेतु नए श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Sahebagnj News: तीनपहाड़ के विकास के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने उठाई पुरजोर आवाज
Sahebagnj News: टैलेंट सर्च पब्लिक स्कूल में प्रथम सावधिक परीक्षा का परिणाम घोषित
Sahebagnj News: कांग्रेस की बैठक में SIR कार्यक्रम की समीक्षा, 15 जून तक मैपिंग पूरा करने का लक्ष्य
Hazaribagh News: मुहर्रम को लेकर दारू थाना में शांति समिति की बैठक, 15 अखाड़ों के अध्यक्ष हुए शामिल