Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था

एएसपी सह एसडीपीओ सहित कई अधिकारी रहे मौजूद

Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
(थानों का औचक निरीक्षण)

बोकारो पुलिस अधीक्षक ने चंदनक्यारी, सियालजोरी थानों और भोजुडीह, अमलाबाद, बनगड़िया ओपी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सीसीटीएनएस प्रणाली को अपडेट करने, प्रभावी पैट्रोलिंग बढ़ाने और साइबर अपराध के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बोकारो: पुलिस अधीक्षक ने चंदनक्यारी थाना, सियालजोरी थाना, भोजुडीह ओपी, अमलाबाद ओपी व बनगड़िया ओपी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित कर कांडों के शीघ्र निष्पादन करने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक  द्वारा सी सी टी एन एस प्रणाली में कांडों एवं अभिलेखों का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत अद्यतन  सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही थाना क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी पैट्रोलिंग  करने, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।निरीक्षण के दौरान थाना के अभिलेखों, मालखाना, हाजत अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक  का निर्देश दिया गया। 

पुलिस अधीक्षक  ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील एवं पेशेवर व्यवहार बनाए रखने तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराध रोकथाम हेतु जन जागरूकता के साथ ठोस कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में एएसपी सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना चंदनक्यारी, ओपी प्रभारी भोजूडीह, बनगड़िया, अमलाबाद, सियालजोरी व थाना के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप