Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
10वीं से 12वीं तक की छात्राओं को ₹5000 अनुदान
दुमका के रानीश्वर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इसमें अधिकारियों को बताया गया कि योजना के तहत 8वीं से 12वीं तक की छात्राओं को चरणबद्ध सहायता और 18-19 वर्ष की युवतियों को एकमुश्त 20 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
रानीश्वर: उपायुक्त दुमका के निदेशानुसार शनिवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के कार्यालय कक्ष में एकीकृत बाल विकास सेवाएं के तहत सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बाल विकास परियोजना कार्यालय रानीश्वर के सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं, प्रखण्ड संसाधन केन्द्र रानीश्वर के बी०आर०पी० एवं सभी सी०आर०पी० उपस्थित थे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण कार्यालय दुमका के गौरव कुमार, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के बारे में पी०पी०टी० के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


