Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
चौवन हजार रुपए नगद भी ले गए अपराधी
गिरिडीह के नवडीहा थाना क्षेत्र के चोरगत्ता गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 54 हजार रुपए नगद चोरी कर लिए। वारदात के समय पूरा परिवार छत पर सो रहा था, पुलिस डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम की मदद से मामले की जांच कर रही है।
गिरिडीह: नवडीहा थाना क्षेत्र के चोरगत्ता गांव में बिगत रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 54 हजार रुपए नगद पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के वक्त पूरा परिवार घर की छत पर सो रहा था और चोरों ने इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया।
पीछे के रास्ते से घर में घुसे चोर
भुक्तभोगी परिवार के अनुसार रात में सभी सदस्य गर्मी के कारण घर की छत पर सोने चले गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोर घर के पिछले हिस्से से अंदर घुसे। चोरों ने कमरे में रखे गोदरेज का लॉक तोड़कर उसमें रखे 25 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 54 हजार रुपए नगद चोरी कर लिए।
सुबह खुला राज, गांव में सनसनी

डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम बुलाई गई

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


