गिरिडीह जनता दरबार में उपायुक्त रामनिवास यादव ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निपटारा

भूमि विवाद, पेंशन, रोजगार और आवास से जुड़े मामलों पर हुई सुनवाई

गिरिडीह जनता दरबार में उपायुक्त रामनिवास यादव ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निपटारा
जनता दरबार में नागरिकों की शिकायतें सुनते उपायुक्त रामनिवास यादव।

गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिला मुख्यालय में जनता दरबार आयोजित कर विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

गिरिडीह: जिला प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने की दिशा में गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध समाधान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जनता दरबार में बिजली विपत्र, भूमि विवाद, पेंशन, पारिवारिक कलह, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, आवास, राशन कार्ड तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव का निर्देश, राजस्व शिविरों के आवेदनों का प्राथमिकता पर करें निष्पादन

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव है, उन्हें नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और शिकायतों का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: सरिया में कछुआ गति से बन रहा ओवरब्रिज, विकास की भेंट चढ़े सैकड़ों रोजगार

जनता दरबार के माध्यम से जिला प्रशासन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन सदैव तत्पर है तथा जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

पूरे साहिबगंज जिले के होटलों, लॉजों और अतिथि गृहों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए जांच के आदेश पूरे साहिबगंज जिले के होटलों, लॉजों और अतिथि गृहों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए जांच के आदेश
Sahebganj News: बरहरवा-बरहेट रूट पर नया ऑटो किराया लागू, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
साहिबगंज में वृद्धजनों के लिए बड़ी पहल, शुरू हुआ वृद्धजन सहायता एवं सुविधा केंद्र
Sahebganj News: वनांचल एक्सप्रेस से 59 लाख के 174 संदिग्ध मोबाइल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: वेदांता AAS विद्यालय ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में हासिल की 100 प्रतिशत सफलता
रांची की पलक का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन, जिले की पहली महिला क्रिकेटर बनीं
Sahibganj News: कोटालपोखर बाजार में फूड इंस्पेक्टर की छापेमारी, मिठाई दुकानों में मिली अनियमितताएं
साहिबगंज पेंशन घोटाला: दो कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, 20 हजार दस्तावेज जब्त
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर साहिबगंज में जागरूकता अभियान, बच्चों के अधिकारों पर दिया गया जोर
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में AI-HYDA 2026 का समापन, 90 से अधिक प्रतिभागियों ने सीखी अत्याधुनिक AI तकनीक
Dhanbad News: पंचम राज्य वित्त आयोग की राशि के व्यय हेतु मार्गदर्शिका जारी करने की मांग, राज्यपाल से मिला पंचायत प्रतिनिधिमंडल
गिरिडीह जनता दरबार में उपायुक्त रामनिवास यादव ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निपटारा