Giridih News: देवकी अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, कुल 56 यूनिट रक्त संग्रह

अडानी फाउंडेशन एवं एएसआई झारखंड चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में शिविर

Giridih News: देवकी अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, कुल 56 यूनिट रक्त संग्रह
(फ़ोटो)

सरिया के देवकी अस्पताल में अडानी फाउंडेशन और ए.एस.आई. झारखंड चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अंचल अधिकारी संतोष कुमार और अन्य अतिथियों द्वारा उद्घाटित इस शिविर में रिकॉर्ड 56 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ।

गिरिडीह: शनिवार को देवकी अस्पताल में एक विशाल रक्त संग्रह (रक्तदान) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह पुनीत कार्य अडानी फाउंडेशन तथा ए.एस.आई. (ASI) झारखंड चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान और आपसी सहयोग से संपन्न हुआ। इस शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 56 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित:पंकज अग्रवाल, अंचल अधिकारी संतोष कुमार, डॉ. राजेश रामपति प्रसाद,सचिन जी ने संयुक्त रूप से दीप जलाया और समाज में रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। इस पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में अस्पताल प्रबंधन, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की टीम का विशेष योगदान रहा। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से डॉ. राजेश सिंह, पप्पू पांडे, अमित जी, प्रशांत जी, राहुल, प्रियांशु, विकास जैन, संगीता अग्रवाल, संकी सोनी, आयुषी, अंकित श्रीवास्तव, विश्वजीत दत्ता, अशोक महतो, सोनू मुंडा और अरुण अग्रवाल आदि ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई और उनका सहयोग बेहद सराहनीय रहा। 

आयोजकों ने अंत में सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से एकत्रित रक्त कई जरूरतमंदों को नया जीवन देने में मददगार साबित होगा।

यह भी पढ़ें: रेड क्रॉस हास्य योग केंद्र (भारत), गिरिडीह में नई शाखा की शुरुआत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: मासिक लोक अदालत में आपसी सहमति से निपटे 18 मामले Koderma News: मासिक लोक अदालत में आपसी सहमति से निपटे 18 मामले
Hazaribagh News: दिशा की बैठक में विधायक प्रदीप प्रसाद ने उठाए जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे
पुलिस अधीक्षक ने ललपनिया ओपी और झुमरा सीआरपीएफ कैंप का किया निरीक्षण
Bokaro News: कोयला माफियाओं के खिलाफ सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, 3.55 टन कोयला जब्त
Koderma News: मानदेय और ईपीएफ घोटाले के खिलाफ 1 जून से स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल
Giridih News: पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, डीसी ऑफिस पर फॉरवर्ड ब्लॉक का धरना
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक
Giridih News: देवकी अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, कुल 56 यूनिट रक्त संग्रह
साहिबगंज में 31 मई को झारखंड मजदूर संघ की अहम बैठक, बनेगी नई रणनीति
नवविवाहिता काजल परवीन की मौत पर बवाल: शव रखकर कोडरमा-गिरिडीह मार्ग जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, सुरक्षा भी चाहिए: झारखंड के साहित्यकारों और कलाकारों के लिए कल्याण कोष की मांग
Bokaro News: न्यायालय के गैर-जमानती वारंट पर जर्बा निवासी रामचंद्र महतो गिरफ्तार