चतरा
समाचार  राज्य  चतरा  झारखण्ड 

पिकनिक की खुशी मातम में बदली, नदी में डूबने से दो दोस्तों की मौत, तीसरा लापता

पिकनिक की खुशी मातम में बदली, नदी में डूबने से दो दोस्तों की मौत, तीसरा लापता चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। बरैनी पंचायत के घूरनाडीह स्थित तड़गू नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान चौर मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय अंश प्रकाश और धनगरटोली निवासी 14 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उनके साथ गया तीसरा बच्चा अभी लापता है।
Read More...
समाचार  राज्य  चतरा  झारखण्ड 

प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को टेम्पू में ढोया, नवजात की मौत से बढ़ा जनआक्रोश

प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को टेम्पू में ढोया, नवजात की मौत से बढ़ा जनआक्रोश चतरा जिले के लावालौंग प्रखंड स्थित शिवराजपुर गांव में समय पर ममता वाहन न मिलने के कारण प्रसव पीड़िता को टेम्पू से अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां बाद में इलाज में देरी और रेफरल के दौरान नवजात की मौत हो गई। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था, ममता वाहन के जीपीएस मॉनिटरिंग और अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Read More...
समाचार  राज्य  ताज़ा 2   चतरा  झारखण्ड 

सपनों के बदले धोखा: शादी का झांसा देकर युवती की जिंदगी से खिलवाड़, घर में घुसकर निभाया दरिंदगी का खेल

सपनों के बदले धोखा: शादी का झांसा देकर युवती की जिंदगी से खिलवाड़, घर में घुसकर निभाया दरिंदगी का खेल चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ कथित यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मो. आदिल उर्फ मो. हबीबुल्लाह आदिल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी की।
Read More...
समाचार  राज्य  चतरा  झारखण्ड 

ईटखोरी मार्ग पर स्थित चांदनी होटल में अवैध जिस्मफरोशी का बड़ा भंडाफोड़

ईटखोरी मार्ग पर स्थित चांदनी होटल में अवैध जिस्मफरोशी का बड़ा भंडाफोड़ चतरा पुलिस ने ईटखोरी मुख्य मार्ग पर स्थित 'चांदनी होटल' में गुप्त सूचना के आधार पर औचक छापेमारी कर अवैध जिस्मफरोशी का पर्दाफाश किया है। एसडीपीओ सदर सन्नी वर्धन के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान 7 पुरुषों और 5 महिलाओं को गिरफ्तार कर वाहन और मोबाइल जब्त किए गए।
Read More...
समाचार  राज्य  चतरा  झारखण्ड 

Chatra News: डीसी के जनता दरबार में उमड़े फरियादी, भूमि-पेंशन-राशन समेत कई मामलों की सुनवाई

Chatra News: डीसी के जनता दरबार में उमड़े फरियादी, भूमि-पेंशन-राशन समेत कई मामलों की सुनवाई चतरा समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने जिलेभर से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में भूमि विवाद, पेयजल आपूर्ति, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
Read More...
समाचार  राज्य  चतरा  झारखण्ड 

Chatra News: मंझौली शिव मंदिर में जल अर्पित कर कांवरियों ने शुरू की बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा

Chatra News: मंझौली शिव मंदिर में जल अर्पित कर कांवरियों ने शुरू की बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा लावालौंग एवं पांकी क्षेत्र के शिवभक्त प्राचीन मंझौली शिव मंदिर में पूजा-अर्चना और जल अर्पित करने के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुए। कांवरियों के प्रस्थान के दौरान ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। शिवभक्त पहले सुलतानगंज पहुंचकर गंगा जल भरेंगे।
Read More...
समाचार  राज्य  चतरा  झारखण्ड 

Chatra News: भद्रकाली मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद देवघर के लिए रवाना हुआ कांवरिया दल

Chatra News: भद्रकाली मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद देवघर के लिए रवाना हुआ कांवरिया दल लावालौंग थाना क्षेत्र से कांवरियों का एक जत्था भद्रकाली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु पहले सुलतानगंज पहुंचकर गंगाजल भरेंगे और वहां से करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
Read More...
समाचार  राज्य  धर्म  चतरा  झारखण्ड 

Chatra News: रामपुर-हेठदोहर से शिवभक्तों का जत्था देवघर रवाना, सुल्तानगंज से जल भर 105 किमी करेंगे कांवर यात्रा

Chatra News: रामपुर-हेठदोहर से शिवभक्तों का जत्था देवघर रवाना, सुल्तानगंज से जल भर 105 किमी करेंगे कांवर यात्रा लावालौंग प्रखंड की रिमी पंचायत के रामपुर और हेठदोहर गांव से सावन के पावन अवसर पर शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं ने स्थानीय देवी मंदिर और भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
Read More...
समाचार  राज्य  चतरा  झारखण्ड 

Chatra News: कुंदा में स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के पुस्तकालय का हुआ विधिवत उद्घाटन

Chatra News: कुंदा में स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के पुस्तकालय का हुआ विधिवत उद्घाटन चतरा के कुंदा प्रखंड स्थित स्तरोन्नत +2 उच्च विद्यालय में पुस्तकालय का उद्घाटन बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में बैगा जनजाति के कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और पारंपरिक जड़ी-बूटियों से औषधि बनाने का अनमोल ज्ञान साझा किया।
Read More...
समाचार  राज्य  चतरा  झारखण्ड 

Chatra News: मयूरहंड पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा

Chatra News: मयूरहंड पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा चतरा जिले की मयूरहंड थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की स्पलेंडर बाइक के साथ तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राहुल दूबे के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद मयूरहंड, ईटखोरी और हजारीबाग में दर्ज मामलों के अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।
Read More...
समाचार  राज्य  चतरा  झारखण्ड 

Chatra News: हंटरगंज पुलिस ने भारत माला परियोजना की चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा

Chatra News: हंटरगंज पुलिस ने भारत माला परियोजना की चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा चतरा जिले की हंटरगंज थाना पुलिस ने भारत माला परियोजना की निर्माण सामग्री चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए आरोपी सूबेदार महतो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के ठिकाने से चोरी का सरिया, जैक और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (JH02AV-1882) बरामद कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Read More...
समाचार  राज्य  चतरा  झारखण्ड 

Chatra News: पति की मौत के बाद शव के लिए तरसती रही पत्नी, अस्पताल ने थमा दिया 2.05 लाख का बिल

Chatra News: पति की मौत के बाद शव के लिए तरसती रही पत्नी, अस्पताल ने थमा दिया 2.05 लाख का बिल चतरा के सिमरिया निवासी शिवसागर उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट में है। पत्नी निक्की देवी का आरोप है कि इलाज के लिए करीब ढाई लाख रुपये जमा करने के बावजूद अस्पताल ने शव लेने के लिए 2.05 लाख रुपये का अतिरिक्त बिल दिया है।
Read More...