Chatra News: डीसी के जनता दरबार में उमड़े फरियादी, भूमि-पेंशन-राशन समेत कई मामलों की सुनवाई
जनता दरबार में भूमि विवाद, पेयजल, आवास योजना, पेंशन और राशन कार्ड से जुड़े आवेदन पहुंचे
चतरा समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने जिलेभर से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में भूमि विवाद, पेयजल आपूर्ति, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
चतरा: चतरा समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता दरबार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए।
प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, पेयजल आपूर्ति, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामले शामिल थे। उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों का क्रमवार अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय परिसर में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान हेतु जनता दरबार में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts
Latest News



