Koderma News: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुमो बरवाडीह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने बढ़ाया कार्यक्रम का आकर्षण

Koderma News: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुमो बरवाडीह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
जन्माष्टमी समारोह में नृत्य प्रस्तुत करते विद्यालय के विद्यार्थी

गुमो बरवाडीह स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नजर आए और आकर्षण का केंद्र बने। विद्यार्थियों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कोडरमा: गुमो बरवाडीह स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, गुमो बरवाडीह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजकर पहुंचे और सभी के आकर्षण का केंद्र बने। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं अंशु मिस, आरती मिस, प्रिया मिस, पिंकी मिस, समता मिस और चांदनी मिस का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षिकाओं ने बच्चों को कार्यक्रम की तैयारियों में मार्गदर्शन दिया।

प्रधानाचार्य ने बच्चों को श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने की दी सीख

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवम कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने की सीख दी। उन्होंने बच्चों से सत्य, प्रेम, अनुशासन और कर्तव्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: पंचखेरो डैम में 45 लाख रुपये से बनेगा विश्रामागार, पर्यटकों को मिलेगी ठहरने की सुविधा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Koderma News: नवादा-गिरिडीह रेल लाइन को जसीडीह तक विस्तार की बाबूलाल मरांडी ने रेल मंत्री से की मांग
Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा
Koderma News: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुमो बरवाडीह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
FJCCI Election 2026: संतोष कुमार ने पेश किया टीम पी-21 का विजन, मजबूत चैंबर बनाने का संकल्प
बीएसएल में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र, 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित
निखार हत्याकांड: टीएमएच से जेल पहुंचा राघव...शूटरों के मोबाइल से जुड़ा मिला बड़ा सबूत
Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Ranchi News: टाइगर मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने किया फायरिंग अभ्यास, ऑपरेशनल तत्परता पर जोर