Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मेदिनीनगर निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण
स्विमिंग पूल और बैडमिंटन कोर्ट का अवलोकन
पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मेदिनीनगर के वार्ड-23 में बन रहे इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल और जिम एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए ओपन कैफेटेरिया, हरित क्षेत्र और रिलैक्सिंग चेयर की व्यवस्था समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
पलामू: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को मेदिनीनगर शहर के वार्ड-23 स्थित निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम परिसर में विकसित की जा रही विभिन्न खेल एवं जनसुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने निर्माणाधीन स्विमिंग पूल, बैडमिंटन कोर्ट एवं जिम एरिया का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अभियंताओं से निर्माण की वर्तमान स्थिति, गुणवत्ता एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली तथा सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि इंडोर स्टेडियम के पूर्ण होने से जिले के खिलाड़ियों, युवाओं एवं खेल प्रेमियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। निरीक्षण के दौरान मेदिनीनगर नगर निगम के आयुक्त रंजीत लाल, सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता, संबंधित अभियंता एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.










