Lohardaga News: कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, गुरुवार से थी लापता

ड्रोन कैमरे से खोजबीन के दौरान पत्थरों के बीच मिला शव

Lohardaga News: कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, गुरुवार से थी लापता
कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला लापता महिला का शव

लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र में कोयल नदी से शनिवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। महिला गुरुवार से लापता थी और परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार को ग्रामीणों ने नदी में शव बहते हुए देखा था, जिसके बाद शनिवार सुबह ड्रोन कैमरे से खोजबीन शुरू की गई।

लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र के बाघा और हिरही स्कूल जोबला टोली के बीच बहने वाली कोयल नदी से शनिवार दोपहर एक महिला का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला बीते गुरुवार से लापता थी और परिजनों ने उसके लापता होने की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। शव मिलने की सूचना के बाद मृतका के परिजनों में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ ग्रामीणों ने कोयल नदी में एक महिला का शव बहते हुए देखा था। इसके बाद शनिवार सुबह नदी में ड्रोन कैमरे की मदद से खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान नदी के बीच पत्थरों के बीच एक शव फंसा हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

Jharkhand Govt Ad
सूचना मिलते ही सदर थाना के एएसआई कुलदीप राज टोप्पो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने चौकीदार समसुल अंसारी और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नदी के बीच से बाहर निकाला। शव की पहचान चान्हो थाना क्षेत्र के बदरी ताला निवासी सुको उरांव, पति दिनेश उरांव के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का होगा खुलासा

बताया गया कि महिला गुरुवार को कुडू थाना क्षेत्र के उमरी गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने संबंधित थाने में उसके लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें: Lohardaga News: बीएस कॉलेज में 53 साल का हिसाब मांगा, 1973 और 2026 की शिक्षक व्यवस्था का तुलनात्मक आंकड़ा हो सार्वजनिक

इसी बीच कोयल नदी से शव बरामद होने की सूचना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया। सदर थाना की एएसआई अल्बीना लकड़ा की मौजूदगी में शनिवार शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

यह भी पढ़ें: कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, ड्रोन कैमरे की मदद से मिली सफलता

फिलहाल महिला की मौत नदी में डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ
छात्रों के साथ मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी धक्का-मुक्की
Palamu News: टाउन हॉल में आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़
Lohardaga News: कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, गुरुवार से थी लापता
कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, ड्रोन कैमरे की मदद से मिली सफलता
ईटखोरी मार्ग पर स्थित चांदनी होटल में अवैध जिस्मफरोशी का बड़ा भंडाफोड़
Dumka News: उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
Dumka News: महीनों से बंद वृद्धावस्था पेंशन, बुढ़ापे की लाठी के लिए तरस रहे बेबस बुजुर्ग
Dumka News: श्रावणी मेले के अंतिम चरण को लेकर उपायुक्त व एसपी ने दिए कड़े निर्देश
बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र की हत्या
Ranchi News: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने बुजुर्गों संग मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा
Deoghar News: मधुपुर के गुनियासोल गांव से पिछले चार दिनों से दो बच्चों की मां लापता