झारखंड न्यूज़
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
Published On
By Anshika Ambasta
बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन, बोकारो जोन गिरिडीह इकाई की ओर से सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल की गई। संस्था के सदस्य स्नेहदीप वृद्धा आश्रम पहुंचे और वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच फल एवं नाश्ते का वितरण किया। इस दौरान सदस्यों ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
Published On
By Anshika Ambasta
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सदस्य मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को रांची, दिल्ली और कोलकाता समेत सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ‘अखबार-ए-मशरिक’ के कार्यालय को भी तलाशी के दायरे में शामिल किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी की कार्रवाई कथित आपत्तिजनक कंटेंट के प्रकाशन, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और कथित फंडिंग से जुड़े मामले में की जा रही है। ईडी ने विधाननगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईसीआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। फिलहाल सभी ठिकानों पर तलाशी जारी है। मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Published On
By Kumar Ramesham
झारखंड के पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी, डोमचांच में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विद्यालय के निदेशक राजनिश जी, प्रशासक आर.पी. पांडेय, प्राचार्य ए.के. पांडेय, शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को नमन किया। वक्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के सरल व्यक्तित्व, कर्मनिष्ठा और जनसेवा को याद करते हुए उनके निधन को झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया। Koderma News: लाराबाद में तीन दुकानों में चोरी, जेनरेटर का मोटर ले गए चोर
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा थाना क्षेत्र के लाराबाद में बीती रात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाया। घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान है। चोरों ने छोटेलाल विश्वकर्मा की वेल्डिंग दुकान की दीवार काटकर जेनरेटर का मोटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। साहिबगंज में पहाड़ नहीं, सिस्टम का ज़मीर बिक रहा है! 4 करोड़ जुर्माने के बाद भी क्यों नहीं रुका 'क्रशर राज'?
Published On
By Mohit Sinha
साहिबगंज के मंडरो अंचल स्थित डेम्बा-जोकमारी में कथित अवैध खनन और क्रशर संचालन को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट सैयद अरशद नसर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दस्तावेजों का हवाला देते हुए एनजीटी के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का दावा किया है। Koderma News: रेलवे ट्रैक पर मिला 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी जीआरपी
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में गया-धनबाद रेलखंड पर विश्राम बाग के पीछे रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
Published On
By Samridh Media Desk
गिरिडीह: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। उन्होंने गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मंत्री... मंत्री सुदीव्य सोनू की तबीयत बिगड़ी, गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
Published On
By Samridh Media Desk
गिरिडीह: देर रात मंत्री सुदीव्य सोनू की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक जैसी समस्या हुई है। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया... Dumka News: बाल विवाह के खिलाफ UN का बड़ा कदम, 27 नवंबर को मनाया जाएगा वैश्विक दिवस
Published On
By Anshika Ambasta
बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रहे ग्राम साथी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 27 नवंबर को बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किए जाने का स्वागत किया है। संस्था ने इसे जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के लंबे संघर्ष और प्रयासों की वैश्विक मान्यता बताया। ग्राम साथी के निदेशक देवानंद कुमार के अनुसार, दुमका में सरकार और प्रशासन के सहयोग से करीब 700 बाल विवाह रुकवाए गए हैं। Koderma News: घाटी में पाम ऑयल लदा टैंकर पलटा, घायल चालक फंसा रहा, तेल लूटने में जुटी रही भीड़
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा घाटी के काली मंडा के पास पाम ऑयल से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में तेल लूटने की होड़ मच गई। करीब एक घंटे तक बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग समेत बड़ी संख्या में लोग बर्तन लेकर टैंकर से तेल निकालते रहे। इस दौरान टैंकर का चालक घायल अवस्था में काफी देर तक वाहन के अंदर फंसा रहा। तेल लूटने में मशगूल भीड़ ने चालक की ओर ध्यान नहीं दिया। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और लोगों को हटाकर तेल लूटने से रोका। Giridih News: डेढ़ माह से अंधेरे में आदिवासी टोला, फॉरवर्ड ब्लॉक ने बिजली विभाग को दी चेतावनी
Published On
By Anshika Ambasta
सदर प्रखंड के पालमो पंचायत अंतर्गत आदिवासी टोला मंझलाडीह में पिछले डेढ़ माह से बिजली का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। इससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। रविवार को पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बिजली विभाग से तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। साथ ही कहा कि लोगों की शिकायतों का समाधान एक फोन पर होना चाहिए। उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर पैसे की वसूली का विरोध करने की अपील की। तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ धरना देने की चेतावनी भी दी। बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित
Published On
By Anshika Ambasta
बोकारो स्टील प्लांट के टेक्निकल सेल विभाग की ओर से 22 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सजगता को मजबूत करना था। सप्ताह के दौरान क्विज, निबंध लेखन, वाद-विवाद, भाषण, स्लोगन लेखन और पोस्टर डिजाइन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें अधिशासी एवं अनधिशासी वर्ग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उनके विभागाध्यक्षों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा को प्रत्येक कर्मचारी की व्यक्तिगत एवं सामूहिक जिम्मेदारी बताया। 