Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
कार्यक्रम में सुभाष कुमार दंगाईच समेत एसोसिएशन के कई सदस्यों की रही सराहनीय भूमिका
बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन, बोकारो जोन गिरिडीह इकाई की ओर से सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल की गई। संस्था के सदस्य स्नेहदीप वृद्धा आश्रम पहुंचे और वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच फल एवं नाश्ते का वितरण किया। इस दौरान सदस्यों ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
गिरिडीह: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन, बोकारो जोन गिरिडीह इकाई की ओर से सामाजिक सरोकार की पहल की गई। संस्था के सदस्यों ने स्नेहदीप वृद्धा आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच फल एवं नाश्ते का वितरण किया।
इस दौरान संस्था के सदस्यों ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। सदस्यों ने बुजुर्गों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी संस्था की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाता रहेगा। इस पहल से वृद्धजनों में भी खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्य सुभाष कुमार दंगाईच, राजीव रंजन, हरेन्द्र प्रसाद चौधरी, गोपाल प्रसाद सिंह, उदय कुमार सिंह एवं सत्यजीत सरकार की भूमिका सराहनीय रही।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.



