सामाजिक सेवा
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के द्वारा चार्टर नाइट कार्यक्रम आयोजित किया गया
Published On
By Susmita Rani
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट ने अपने 7वें स्थापना दिवस पर चार्टर नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष राहुल बर्मन ने बताया कि इस वर्ष क्लब वृक्षारोपण, मेगा हेल्थ चेकअप और ट्रैफिक जागरूकता अभियान को प्राथमिकता देगा। खंडोली जलाशय के आसपास 1000 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गिरिडीह में प्लास्टिक मुक्त बाजार की पहल, इनरव्हील क्लब ने चलाया जागरूकता अभियान
Published On
By Susmita Rani
इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने बड़ा चौक बाजार में स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त बाजार अभियान चलाया। क्लब की अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला के नेतृत्व में सब्जी विक्रेताओं और ठेला संचालकों के बीच 50 कपड़े के थैले वितरित किए गए तथा प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील की गई। तीनपहाड़ में भटके मासूम को परिवार से मिलाकर अब्दुल्ला अंसारी ने पेश की इंसानियत की मिसाल
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ में सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश करते हुए भटके हुए मासूम बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया। बेटे अबू बकर की सूचना पर उन्होंने बच्चे को अपने घर ले जाकर खाना खिलाया और बातचीत के जरिए उसका पता जाना। केक नहीं, रक्तदान से मनाया जन्मदिन; देवघर में अनूठी पहल की सराहना
Published On
By Susmita Rani
देवघर में डिप्टी मेयर टीप चटर्जी के जन्मदिवस पर स्टेशन रोड स्थित आर.एन. बोस बंगला लाइब्रेरी में पुस्तकालय प्रबंधन समिति और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 13 यूनिट रक्त संग्रह किया गया तथा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अर्पिता महिला मंडल द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण
Published On
By Mohit Sinha
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अर्पिता महिला मंडल द्वारा एसटीसी गांधीनगर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा लगभग 200 आयुर्वेदिक, फलदार एवं पुष्पीय पौधों का वितरण किया गया। Jamshedpur News: मुनमुन चक्रवर्ती की पहल पर पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित हुआ आई चेकअप कैंप
Published On
By Mohit Sinha
जमशेदपुर के परसुडीह थाना परिसर में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती की पहल पर आयोजित इस शिविर में त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों की आंखों की जांच की और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया। Ranchi News: बंका मेमोरियल ट्रस्ट ने जरूरतमंद बच्चों में बांटी शिक्षण सामग्री, चेहरे पर दिखी खुशी
Published On
By Mohit Sinha
रांची के हतमा मोराबादी स्थित प्रगति केंद्र में बंका मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी दीपक बंका और सदस्य अमित कुमार ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। Hazaribagh News: 14 जून को लगेगा जिला स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर, एनजीओ व आमजनों से सहयोग की अपील
Published On
By Susmita Rani
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून 2026 को सदर अस्पताल परिसर, हजारीबाग में जिला स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न एनजीओ, स्वयंसेवी संस्थाओं, रेड क्रॉस सोसाइटी और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। Koderma News: अधिक मास में भक्ति और सेवा का संगम, गुरु कृपा शांति भवन में विशेष आयोजन
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा स्थित गुरु कृपा शांति भवन में अधिक मास के अवसर पर विशेष धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतिदिन “हरे रामा, हरे कृष्णा” महामंत्र का जाप श्रद्धा भाव से किया जा रहा है। श्रद्धालुओं द्वारा गौसेवा, खाद्य सामग्री वितरण, दीपदान और अन्नदान जैसे सेवा कार्य भी किए जा रहे हैं। Ranchi News: मानवता की मिसाल, मुक्ति संस्था ने 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
Published On
By Anshika Ambasta
रांची में मुक्ति संस्था ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए 24 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया। प्रवीण लोहिया के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान के शवगृह से शवों को निकालकर जुमार नदी तट तक पहुंचाया, जहां विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। Koderma News : जरूरतमंदों के लिए वरदान बनी ₹5 की भोजन सेवा, 8 साल का सफर
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा की “प्यार बांटते चलो” संस्था ने 8 वर्ष पूरे कर लिए हैं। 2018 से यह संस्था मात्र ₹5 में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराकर मानव सेवा का प्रेरणादायक कार्य कर रही है। Dhanbad News : जन्मदिन पर जरूरतमंद बहन की शादी में सहयोग कर वीर दत्ता ने पेश की मिसाल
Published On
By Mohit Sinha
धनबाद के बलियापुर प्रखंड में एक अनूठी मिसाल सामने आई है। सिंदरी विधायक प्रतिनिधि व हरिओम सेवा संस्था के सचिव शीतल दत्ता के पुत्र वीर दत्ता ने अपना जन्मदिन भव्य पार्टी के बजाय सेवा भाव से मनाया। 