तीनपहाड़ में भटके मासूम को परिवार से मिलाकर अब्दुल्ला अंसारी ने पेश की इंसानियत की मिसाल

बेटे की सूचना पर तुरंत बच्चे की मदद के लिए पहुंचे अब्दुल्ला अंसारी

तीनपहाड़ में भटके मासूम को परिवार से मिलाकर अब्दुल्ला अंसारी ने पेश की इंसानियत की मिसाल
तीनपहाड़ के सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने भटके मासूम अली अकबर को सुरक्षित उसके परिवार से मिलाकर मानवता की मिसाल पेश की।

साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ में सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश करते हुए भटके हुए मासूम बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया। बेटे अबू बकर की सूचना पर उन्होंने बच्चे को अपने घर ले जाकर खाना खिलाया और बातचीत के जरिए उसका पता जाना।

साहिबगंज: मानवता की मिसाल पेश करते हुए तीनपहाड़ के सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने एक भटके हुए मासूम बच्चे को सकुशल उसके परिवार तक पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, अब्दुल्ला अंसारी के बेटे अबू बकर ने तीनपहाड़ क्षेत्र में एक अकेले भटकते बच्चे को देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना अपने पिता को दी। सूचना मिलते ही अब्दुल्ला अंसारी बच्चे को अपने घर ले आए। उन्होंने प्यार से बच्चे से बात की, उसे खाना खिलाया और उसके घर का पता पूछा।

 बच्चे ने अपना नाम अली अकबर और पता राजमहल प्रखंड के मानसिंघा बताया। इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी बच्चे को लेकर मानसिंघा जाकर उसके परिजनों को सौंप दिया। अपने खोए हुए बच्चे को सकुशल देखकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं, अब्दुल्ला अंसारी को भी लोगों की दुआएं और परिवार की खुशी देखकर सुकून मिला।

बच्चे को परिवार से मिलाने के बाद अब्दुल्ला अंसारी ने सभी अभिभावकों से अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को छोटी-छोटी बातों पर डांटने के बजाय प्यार से समझाइए। कई बार गुस्से में आकर बच्चे घर छोड़ देते हैं जो उनके लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। किसी जरूरतमंद की मदद करना ही असली इंसानियत है। स्थानीय लोगों ने अब्दुल्ला अंसारी की इस पहल की सराहना की है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात