राजमहल
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Published On
By Anshika Ambasta
गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए झारखंड और बंगाल की लाइफ लाइन कही जाने वाली राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा को 07 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है। पिछले 48 घंटों में गंगा के जलस्तर में करीब 2 फीट की बढ़ोतरी बताई गई है। फेरी सेवा बंद होने से रोजाना 3000 से 4000 यात्रियों के अलावा सैकड़ों वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। किसानों, छात्रों, मरीजों और कारोबारियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Sahibganj News: आधी रात गूंजा ‘नंद घर आनंद भयो’, कृष्ण जन्मोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब
Published On
By Anshika Ambasta
जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। साहिबगंज शहर, राजमहल, बरहरवा, तीनपहाड़, तालझारी और बरहेट समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों और घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिरों में विशेष पूजा, पंचामृत स्नान, महाआरती और प्रसाद वितरण हुआ। ‘नंद घर आनंद भयो’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। तीनपहाड़ में हिट एंड रन: मनसा पूजा से लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
Published On
By Mohit Sinha
साहिबगंज के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए हिट एंड रन हादसे में 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मुंडली खरबन्नी निवासी सुभाष महतो मनसा पूजा में शामिल होने के बाद प्रसाद लेकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। हटिया के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। Sahibganj News: PC&PNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित निगरानी के सख्त निर्देश
Published On
By Suman Kumari
साहिबगंज में PC&PNDT अधिनियम, 1994 के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण, अवधि विस्तार, चिकित्सक परिवर्तन, अल्ट्रासाउंड मशीन बदलने और निरीक्षण से संबंधित मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। नाहिद अल्ट्रासाउंड के औचक निरीक्षण की रिपोर्ट और स्पष्टीकरण पर भी समिति ने विचार किया। Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Published On
By Anshika Ambasta
साहिबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र में जाली नोट के प्रचलन से जुड़े मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गवाहों के साथ अभियुक्त आनंदो मंडल के घर पहुंची। ढोल-बाजा बजाकर आसपास के लोगों को एकत्र किया गया और न्यायालय से जारी इश्तिहार को अभियुक्त के घर की दीवार पर चिपकाया गया। Sahibganj News: बारिश के बाद तालाब में नहाने गई 10 वर्षीय रूबी की डूबने से मौत
Published On
By Mohit Sinha
साहिबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र के जामनगर स्थित प्राण टोला गांव में तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालिका रूबी कुमारी की मौत हो गई। शनिवार को बारिश के बाद रूबी गांव के अन्य बच्चों और परिजनों के साथ तालाब में नहाने गई थी। Sahibganj News: राजमहल आईटीआई में जल्द शुरू होगी पढ़ाई, मंत्री संजय यादव का आश्वासन
Published On
By Suman Kumari
राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन ने झारखंड विधानसभा परिसर में उद्योग एवं श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव से मुलाकात कर मुरली पहाड़ स्थित आईटीआई में तकनीकी शिक्षा जल्द शुरू कराने की मांग की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार इस विषय को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही आईटीआई में पढ़ाई बहाल करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे। Sahibganj News: राष्ट्रीय लोक अदालत 2026: साहिबगंज और राजमहल में होंगे लंबित मामलों का निपटारा
Published On
By Suman Kumari
साहिबगंज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 12 सितंबर 2026 को साहिबगंज और राजमहल व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इस दौरान दीवानी, बैंक, चेक बाउंस, पारिवारिक, श्रम, वाहन दुर्घटना, राजस्व, भू-अधिग्रहण सहित विभिन्न सुलहनीय मामलों का निःशुल्क एवं त्वरित निपटारा किया जाएगा। Sahibganj News: महादेवगंज के दारा मोड़ सड़क की बदहाली से लोग परेशान, यातायात और व्यापार प्रभावित
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज जिले के महादेवगंज स्थित दारा मोड़ की जर्जर सड़क स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। मिर्जाचौकी, राजमहल और भागलपुर को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण चौराहे पर बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और जलभराव के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। बरसात के मौसम में दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। Sahibganj News: 54 फीट सत्य सनातन कांवर यात्रा 9 अगस्त को, राजमहल से शिवगादी धाम तक गूंजेगा 'बोल बम'
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज जिले में श्रावण माह के अवसर पर 9 अगस्त को 54 फीट सत्य सनातन कांवर यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यात्रा की शुरुआत देर रात 2 बजे राजमहल गंगा घाट से पवित्र गंगाजल उठाकर होगी। इसके बाद हजारों शिवभक्त पैदल यात्रा करते हुए शिवगादी धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। Sahibganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में प्रेमचंद जयंती पर वृक्षारोपण, साहित्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज के राजमहल स्थित मॉडल कॉलेज में मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती साहित्यिक एवं पर्यावरणीय संदेश के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की। हिंदी विभाग के डॉ. अमित कुमार ने प्रेमचंद की रचनाओं और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। Sahibganj News: पूर्वी जामनगर में पीएम आवास योजना पर बैठक, पारदर्शिता पर जोर
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड अंतर्गत पूर्वी जामनगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में नई लाभार्थी सूची के निष्पक्ष सत्यापन, जियो-टैगिंग और पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई। रोजगार सेवक दीपक मरांडी ने बताया कि सभी लाभुकों का शांतिपूर्ण ढंग से सत्यापन किया जाएगा। 