झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद

रोजाना 3000 से 4000 यात्री और सैकड़ों वाहन फेरी के जरिए करते हैं आवागमन

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद राजमहल फेरी घाट पर खड़ी फेरी

गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए झारखंड और बंगाल की लाइफ लाइन कही जाने वाली राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा को 07 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है। पिछले 48 घंटों में गंगा के जलस्तर में करीब 2 फीट की बढ़ोतरी बताई गई है। फेरी सेवा बंद होने से रोजाना 3000 से 4000 यात्रियों के अलावा सैकड़ों वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। किसानों, छात्रों, मरीजों और कारोबारियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

साहिबगंज: गंगा ने बरसात के आखिरी दौर में रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर झारखंड और बंगाल की लाइफ लाइन कही जाने वाली राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा को 07 सितंबर 2026, सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि जब तक जलस्तर सामान्य नहीं होता, सेवा बहाल नहीं होगी।

सोमवार सुबह से ही राजमहल फेरी घाट पर सन्नाटा पसरा रहा। रोजाना की तरह घाट पर पहुंचे सैकड़ों यात्रियों को बंधी हुई फेरी और टंगा हुआ नोटिस मिला, जिस पर लिखा था- "गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसको देखते हुए सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद की गई है। सुरक्षा ही प्राथमिकता है।" जानकारी मिलते ही कई यात्री मायूस होकर लौट गए।

विभाग एवं प्रबंधन के अनुसार, पिछले 48 घंटों में गंगा के जलस्तर में करीब 2 फीट की बढ़ोतरी हुई है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश और नेपाल से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और बहाव बेहद तेज है। ऐसी स्थिति में 50-60 टन वजन वाले वाहनों के साथ फेरी का संचालन जान जोखिम में डालने जैसा है। पिछले साल भी इसी तरह फेरी फंसने की घटना हो चुकी है, इसलिए इस बार एहतियातन पहले ही सेवा बंद कर दी गई है।

फेरी संचालक संघ ने भी यात्रियों से अपील की है कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सहयोग करें और कोई भी निजी नाव से नदी पार करने की कोशिश न करे। राजमहल-मानिकचक जहाज महज एक आवागमन का साधन नहीं, बल्कि दो राज्यों को जोड़ने वाली धड़कन है। इस फेरी से रोजाना 3000 से 4000 यात्री और सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन, टोटो, बाइक और एंबुलेंस आर-पार होते हैं।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: तीनपहाड़ थाना में पुलिस अधिकारियों को सिखाए गए स्मार्ट पुलिसिंग के गुर

सबसे ज्यादा मार रोजाना आवागमन करने वाले हजारों यात्रियों, मानिकचक से राजमहल सब्जी, फल और मछली बेचने आने वाले किसानों, मालदा पढ़ने जाने वाले छात्रों और इलाज के लिए आने-जाने वाले मरीजों पर पड़ी है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा

फेरी बंद होते ही राजमहल बाजार में भी सन्नाटा छा गया है, क्योंकि बाजार की रौनक बंगाल से आने वाले ग्राहकों से ही है। फेरी ठप होने से लोगों को लंबा और खर्चीला चक्कर लगाना पड़ रहा है। जहां पहले 30 मिनट में 80 रुपये में नदी पार हो जाती थी, अब उसी सफर के लिए 4 घंटे और 400-500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति सामान्य होते ही फेरी सेवा को तत्काल बहाल कर दिया जाएगा। तब तक यात्री वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान