Jharkhand News: दुबई में फंसा बगोदर का प्रवासी मजदूर, पांच दिन से मोबाइल बंद, परिजन परेशान
रामेश्वर दास 6 मई 2026 को टूरिस्ट वीजा पर रोजगार की तलाश में गया था दुबई
by: Mohit Sinha
On
गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका गांव निवासी प्रवासी मजदूर रामेश्वर दास के दुबई में फंसे होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, रामेश्वर 6 मई 2026 को एक ठेकेदार के माध्यम से टूरिस्ट वीजा पर रोजगार की तलाश में दुबई गया था।
गिरिडीह: बगोदर विदेशों में प्रवासी मजदूरों के फंसने और मौत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अटका गांव निवासी प्रवासी मजदूर रामेश्वर दास के दुबई में फंसने का मामला सामने आया है।
परिजनों ने सरकार से रामेश्वर दास की सुरक्षित वतन वापसी कराने की गुहार लगाई है।परिजनों के अनुसार, रामेश्वर दास 6 मई 2026 को रोजी-रोटी की तलाश में एक ठेकेदार के माध्यम से टूरिस्ट वीजा पर दुबई गया था। दुबई पहुंचने के बाद से ही वह वहां फंसा हुआ है और करीब चार महीने से घर लौटने के लिए परेशान है। बताया गया कि पिछले पांच दिनों से रामेश्वर से परिजनों की कोई बातचीत नहीं हो पा रही है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका को लेकर काफी चिंतित हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित








