Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

SIR-2026 विशेष गहन पुनरीक्षण की हुई समीक्षा

Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
(प्रमंडलीय आयुक्त का स्वागत करते गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव व अन्य वरीय अधिकारी)

उत्तरी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर SIR-2026, राजस्व और जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनशिकायतों के त्वरित निपटारे और कार्यालयीन अनुशासन का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।

गिरिडीह: प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग, विजय कुमार गुप्ता आज बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय पहुंचे। उनके आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके पश्चात उपायुक्त, रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त,  स्मृता कुमारी एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रमंडलीय आयुक्त का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

SIR-2026 की प्रगति का लिया जायजा, दावा-आपत्ति मामलों के निष्पादन पर जोर

निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित SIR-2026 (Special Intensive Revision) प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत संचालित कार्यों, मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया, प्राप्त दावा एवं आपत्तियों तथा उनके निष्पादन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। 

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से SIR प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित समय-सीमा का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। दावा एवं आपत्ति से संबंधित मामलों का नियमानुसार निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

राजस्व संग्रह एवं लंबित मामलों की हुई समीक्षा

प्रमंडलीय आयुक्त ने अंचल कार्यालय से संबंधित राजस्व कार्यों की भी गहन समीक्षा की। इस दौरान राजस्व संग्रह की स्थिति, लंबित राजस्व मामलों, विभिन्न प्रमाण-पत्रों एवं भूमि से संबंधित मामलों के निष्पादन की जानकारी ली गई। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रशासन सीधे आमजनों से जुड़ा हुआ है, ऐसे में मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Giridih News: जोगियापहरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम, आज विशाल भंडारे में उमड़ेंगे श्रद्धालु

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर बल

निरीक्षण के क्रम में प्रखंड स्तर पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। प्रमंडलीय आयुक्त ने योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचने की स्थिति तथा योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित बिंदुओं की जानकारी ली। 

यह भी पढ़ें: मंत्री सुदीव्य सोनू की तबीयत बिगड़ी, गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा गया।

आमजनों की शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण पर विशेष जोर

प्रमंडलीय आयुक्त ने प्रखंड एवं अंचल स्तर पर आमजनों द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं संवेदनशील समाधान सुशासन की महत्वपूर्ण कसौटी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजनों से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतों के समाधान की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यालय आने वाले आम नागरिकों को आवश्यक प्रशासनिक सेवाएं सुगमता एवं सम्मानपूर्वक उपलब्ध कराई जाएं।

कार्यालयीन अनुशासन एवं बायोमेट्रिक उपस्थिति की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों की समयबद्ध कार्यालय उपस्थिति, बायोमेट्रिक अटेंडेंस एवं कार्यालयीन अनुशासन की भी समीक्षा की गई। प्रमंडलीय आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कार्यालयीन कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों की नियमित एवं समय पर उपस्थिति आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजनों को गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

समन्वित एवं जवाबदेह प्रशासन के साथ कार्यों में तेजी लाने का निर्देश...

प्रमंडलीय आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही, समयबद्धता एवं जनोन्मुखी दृष्टिकोण सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संचालित योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण करते हुए लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। 

उन्होंने प्रखंड एवं अंचल स्तर पर विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सरकार की योजनाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त, रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त,  स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता, वैभव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर-सरिया, संतोष गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी बगोदर, निशा कुमारी, अंचलाधिकारी बगोदर, प्रवीण कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान