Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
माइन क्लोजर प्लान पर हुई विस्तृत चर्चा
गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय में सीसीएल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर खनन प्रभावित क्षेत्रों में आजीविका और सामुदायिक विकास कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं में स्थानीय लोगों की भागीदारी और दीर्घकालिक आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दिया।
गिरिडीह: उपायुक्त, रामनिवास यादव ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में CCL क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक विकास एवं आजीविका संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में खनन क्षेत्रों में निवास करने वाले स्थानीय समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास, रोजगार एवं आजीविका के अवसरों के विस्तार तथा विकासात्मक गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
उपायुक्त ने CCL प्रबंधन एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सामुदायिक विकास की योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करते हुए आजीविका संवर्धन, कौशल विकास, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन केवल आधारभूत संरचना तक सीमित न रहे, बल्कि स्थानीय लोगों को दीर्घकालिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सामुदायिक विकास एवं आजीविका से जुड़ी गतिविधियों की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, CCL के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.










