Deoghar News: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, केएफसी और मैग्नम समेत 17 प्रतिष्ठानों की जांच

होटल, कैफे और रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण

Deoghar News: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, केएफसी और मैग्नम समेत 17 प्रतिष्ठानों की जांच
(देवघर खाद्य सुरक्षा जांच)

देवघर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने केएफसी, मैग्नम और डोसा प्लाज़ा समेत 17 प्रमुख होटलों व रेस्टोरेंटों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जाँची। अधिकारियों ने संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित व शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

देवघर: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर द्वारा मंगलवार को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में गंगेज़ सिंह, ला मास्को इटालियन कैफे, बॉम्बे स्ट्रीट फूड, डोसा प्लाज़ा, महिंद्रा फास्ट फूड, बजरंगबली चाट कॉर्नर, होटल मां लक्ष्मी पैलेस, द मैग्नम, होटल गुडविन, होटल इम्पीरियल हाइट्स, केएफसी, व्लोररी फूड अड्डा, बिरयानी इंटरनेशनल, ट्री डोज़, इंटरवल, नाश्ता ग्रुपचाय एवं होटल ब्लू लैगून का निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया गया। इनमें हल्दी पाउडर, चिली पाउडर, पनीर, सांभर पाउडर, चाय, पकी हुई दाल, पकी हुई सब्जी, छोला, टमाटर सॉस, स्वीट चिली सॉस और चीज पाउडर समेत अन्य खाद्य पदार्थ शामिल रहे।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने, प्रतिष्ठानों में स्वच्छता सुनिश्चित करने, खाद्य सामग्री का उचित भंडारण करने तथा सुरक्षित खाद्य प्रथाओं का पालन करने का निर्देश दिया।

विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान