Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

पेट्रोल पंप स्थापना के लिए एनएचएआई अनुमति अनिवार्य

Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
(समाहरणालय हजारीबाग समीक्षा बैठक)

हजारीबाग समाहरणालय में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण हटाने, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को दुरुस्त करने तथा अनधिकृत पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नोटिस तामिला कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित कर उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधि ने बताया कि एचएच एवं नगवां टोल प्लाजा के समीप एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन नंबर 1033 पर संपर्क कर एंबुलेंस सेवा प्राप्त की जा सकती है। एनएचएआई के प्रतिनिधि ने यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रावधानों के अनुसार नेशनल हाईवे के समीप पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए एनएचएआई से पूर्व अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। इस संबंध में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्देश दिया।

Jharkhand Govt Ad
उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे संचालित अनधिकृत पार्किंग स्थलों को हटाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में उपायुक्त हेमन्त सती के अलावे, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रतिनिधि सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: जेएसएलपीएस बीपीएम के अड़ियल रवैये के खिलाफ बीडीओ हारून रासिद से मिलीं दर्जनों महिलाएं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक
Shravani Mela 2026: राजकीय श्रावणी मेला के 20वें दिन रिमझिम बारिश के बीच शिवमय हुई बाबा नगरी
Dumka News: प्रो. सुलेमान हांसदा निर्विरोध चुने गए शिक्षक प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय निर्वाचन अधिकारी ने दी बधाई
Dumka News: आजसू पार्टी प्रमंडल कार्यालय में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा
Pakur News: एमएमडीआर संशोधन विधेयक-2026 के खिलाफ बूथ स्तर तक आंदोलन करेगी झामुमो
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने हाथकाठी और रानीपुर के पांच मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Pakur News: महेशपुर-गुम्मामोड़ मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Hazaribagh News: नई दिल्ली में झारखंड महोत्सव-02 का भव्य आयोजन, लोक संस्कृति की दिखी शानदार झलक
Hazaribagh News: आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में 22 अगस्त को लगेगा निःशुल्क मेगा सर्जरी शिविर
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Chatra News: मंडलकारा बंदी मौत मामला, हिरासत में लिए गए भाकपा माले नेता नहीं हुए रिहा
Koderma News: सतडीहा में पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने फेसबुक लाइव में किया सुसाइड का प्रयास