Koderma News: सतडीहा में पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने फेसबुक लाइव में किया सुसाइड का प्रयास
पैतृक संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद
कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतडीहा में पारिवारिक विवाद से तंग आकर सदानंद यादव ने फेसबुक लाइव के दौरान आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए कमरे का दरवाजा तोड़कर उसकी जान बचाई, जिसके बाद पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
कोडरमा: जयनगर थाना क्षेत्र के सतडीहा निवासी सदानंद यादव ने फेसबुक पर लाइव वीडियो के दौरान आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, परिजनों की तत्परता से उसकी जान बच गई। परिजनों ने समय रहते कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसे खतरे से बाहर बताया गया। जानकारी के अनुसार, सदानंद यादव पिछले करीब एक वर्ष से पारिवारिक विवाद को लेकर परेशान था।
बताया जा रहा है कि पैतृक घर के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा है। सदानंद का आरोप है कि उसका भाई परमसांद यादव उसे लगातार परेशान करने और जान से मारने की धमकी देता था। सदानंद ने फेसबुक लाइव के दौरान भी अपनी परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि पैतृक घर के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे गंभीर होता गया। उसका आरोप था कि कुछ बाहरी लोग मामले में हस्तक्षेप कर उसके भाई को उसके खिलाफ भड़का रहे हैं।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.










