Koderma News: सदर अस्पताल में दिव्यांग बोर्ड का आयोजन, 10 व्यक्तियों के बने दिव्यांग प्रमाण पत्र
21 मरीजों ने दिव्यांग शिविर में दर्ज कराई उपस्थिति
कोडरमा: दिव्यांग बोर्ड,सदर अस्पताल कोडरमा में 21 मरीज की उपस्थिति हुई जिसमें 10 व्यक्तियों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया। जिसमें अस्थि दिव्यांग 9, गूंगा बहरा श्रेणी 1 गूंगा बहरा श्रेणी में 06 को सदर अस्पताल कोडरमा में सुनाई की जांच करने के लिए भेजा गया। मानसिक विकलांगता के 3 मरीजों को आईक्यू असेसमेंट के लिए रिनपास कांके भेजा गया। दिव्यांग शिविर मे अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ रमण कुमार, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ प्रेमनाथ सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट राजीव रंजन, कार्यालय सहायक अजीत कुमार, अनीश कुमार, कुणाल उपस्थित थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News







