Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव रहे मौजूद

Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
(हजारीबाग आपूर्ति विभाग बैठक)

हजारीबाग समाहरणालय में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ई-केवाईसी, राशन कार्ड डिलीशन, नए गोदाम निर्माण और आगामी धान अधिप्राप्ति के लिए पैक्स-लैम्प्स चयन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय खाद्य निगम एवं राज्य खाद्य निगम के गोदामों, खाद्यान्नों के प्रखंडवार उठाव, डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने राशन कार्ड डिलीशन कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि डिलीशन कार्य गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए ताकि अयोग्य लाभुकों का नाम हटाकर पात्र एवं जरूरतमंद लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने लाभुकों के शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पर विशेष बल देते हुए कहा कि इससे वास्तविक पात्र लाभुकों की पहचान सुनिश्चित होगी तथा अपात्र व्यक्तियों को लाभार्थी सूची से हटाने में सहायता मिलेगी।

Jharkhand Govt Ad
उपायुक्त ने दारू, डाडी एवं चौपारण प्रखंड में गोदाम निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए योग्य कार्यकारी एजेंसियों के माध्यम से गोदाम निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने आगामी धान अधिप्राप्ति की तैयारियों के संबंध में कहा कि पैक्स एवं लैम्प्स का चयन इस प्रकार किया जाए कि प्रत्येक टोला एवं गांव को प्रभावी रूप से कवर किया जा सके। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को अगली बैठक तक पैक्स एवं लैम्प्स का चयन कर प्रस्ताव जिला स्तर पर भेजने का निर्देश दिया। चयनित संस्थाओं का आकलन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा।

उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी धान अधिप्राप्ति सत्र को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दी जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: अमनारी में मिट्टी का पुराना घर धंसा, चांदी के सिक्कों से भरा कलश मिलने की सूचना से मचा हड़कंप

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव ने आरसीएमएस, डोर स्टेप डिलीवरी, जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की स्थिति, चना, दाल, चीनी एवं नमक वितरण, गोदामों की उपलब्धता, सोना-सोबरन योजना, मिट्टी तेल वितरण तथा सफेद एवं ग्रीन राशन कार्ड की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उपायुक्त ने सभी योजनाओं एवं व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में उपायुक्त हेमन्त सती के अलावा जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव, एजीएम, बीएसओ सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली की सीबीआई जांच की मांग: मनीष जायसवाल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hazaribagh News: जेएसएलपीएस बीपीएम के अड़ियल रवैये के खिलाफ बीडीओ हारून रासिद से मिलीं दर्जनों महिलाएं
Bokaro News: BSL में संविदा कर्मियों की सुरक्षा हेतु ऐतिहासिक पहल, निदेशक प्रभारी ने किया शुभारंभ
Bokaro News: तेनुघाट महाविद्यालय में एनएसएस के तहत स्वच्छता पखवाड़े का हुआ शुभारंभ
Bokaro News: डीपीएस में 37वीं आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में विष्णुगढ़ ब्रॉन्ज क्लस्टर एडवाइजरी कमिटी की बैठक संपन्न
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
Giridih News: जमुआ में 15 दिनों से जारी धरना को भाजपा प्रवक्ता बिजय चौरसिया का समर्थन
Giridih News: जमुआ में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, 100 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज से सजी सड़कें
JPSC विवाद: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन को अभ्यर्थी का भावुक पत्र, कहा- ‘हेमंत दादा, आप हमसे संवाद करिए
Giridih News: NCC छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में एबीवीपी और आजसू ने प्राचार्य से की वार्ता