Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात
एलपीसी अनिवार्यता हटाने की जोरदार मांग
हजारीबाग में दस्तावेज नवीन संघ की हड़ताल 9वें दिन जारी रही, जिसके बाद सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने संघ सदस्यों व प्रभारी रजिस्ट्रार से मुलाकात की। विधायक ने उपायुक्त हेमंत सती से दूरभाष पर वार्ता कर अन्य जिलों की तर्ज पर सरल निबंधन प्रक्रिया लागू करने का आग्रह किया।
हजारीबाग: दस्तावेज नवीन संघ की हड़ताल गुरुवार को नौवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के बीच सदर विधायक प्रदीप प्रसाद सबसे पहले दस्तावेज नवीन संघ के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और मांगों की जानकारी ली।
संघ के सदस्यों ने विधायक को बताया कि निबंधन कार्य को लेकर चार प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद ही हड़ताल समाप्त की जाएगी। संघ की मांग है कि हजारीबाग में भी झारखंड के अन्य जिलों की तरह निबंधन प्रक्रिया लागू की जाए। इसमें खतियान की छायाप्रति के आधार पर निबंधन, जनप्रतिनिधियों द्वारा सत्यापित वंशावली को स्वीकार करना, पूर्व में निबंधित दस्तावेजों का रजिस्टर-टू के आधार पर दोबारा निबंधन करना तथा एलपीसी की अनिवार्यता समाप्त करना शामिल है।

इस संबंध में प्रभारी रजिस्टर प्रेम कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार शहरी क्षेत्र की जमीन के लिए जियो-टैग की मांग की गई है तथा एलपीसी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आगे उपायुक्त की ओर से जो आदेश प्राप्त होगा, उसके अनुसार निबंधन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
मौके पर दस्तावेज नवीन संघ के अध्यक्ष आशुतोष प्रसाद, सचिव सुधीर प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष रंजन सहाय, कार्यकारिणी सदस्य धीरज नाथ राय, संजीत कुमार सिंह, मोहन साहू, बद्री प्रसाद, अक्षय कुमार बख्शी, मीडिया प्रभारी प्रदीप पाठक, विद्या भूषण, दिनेश प्रसाद सिन्हा समेत संघ के कई सदस्य मौजूद थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







