Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं को जिम्मेदारी और अनुशासित बनने का आह्वान
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. (डॉ.) चंद्र भूषण शर्मा ने की। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों के मेडिटेशन सत्र और विद्यार्थियों के नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्त जीवन एवं रक्षाबंधन संकल्प की शपथ दिलाई गई।
हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UCET), हजारीबाग में बृहस्पतिवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, अनुशासित एवं नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो (डॉ) चंद्र भूषण शर्मा ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "आज जो विद्यार्थी है, उन्हें कुछ ही वर्षों के बाद राष्ट्र का दायित्व संभालना होगा।" इसलिए उन्हें सब के बारे में चिंतन करना होगा।

इस अवसर पर अर्चना रीना धान के निर्देशन में विद्यार्थियों ने अर्थपूर्ण नुक्कड़ नाटक एवं प्रभावशाली डांस ड्रामा की प्रस्तुति की। इसके पश्चात ब्रह्मकुमारी बहन हर्षा के निर्देशन में ध्यान एवं मेडिटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक शांति, आत्मसंयम और सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया गया। इसके पश्चात नशामुक्ति के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में रक्षाबंधन कार्यक्रम के द्वारा एक दूसरे को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति जागरूकता नोडल विभाग के अध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा एवं यूसेट एवं बीसीए के शिक्षक एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। मंच संचालन अर्चना रीना धान ने किया। प्राध्यापक डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







