Sahibganj News: संत रविदास की 650वीं जयंती पर देशभर में चलेगा समरसता संकल्प अभियान: अनंत ओझा

आषाढ़ पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा 2027 तक देशव्यापी अभियान चलेगा

Sahibganj News: संत रविदास की 650वीं जयंती पर देशभर में चलेगा समरसता संकल्प अभियान: अनंत ओझा
संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान की जानकारी देते पूर्व विधायक अनंत ओझा।

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर देशभर में "समरसता संकल्प अभियान" चलाया जाएगा। राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा ने बताया कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा। अभियान के तहत 51 हजार से अधिक मंदिरों में दीप महोत्सव, कलश वंदन, समरसता यात्रा, संत संपर्क अभियान और छात्रावास संपर्क अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

साहिबगंज:  संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे भारत में "देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान" चलाया जाएगा। यह अभियान 29 जुलाई, आषाढ़ पूर्णिमा से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 माघ पूर्णिमा तक चलेगा। यह जानकारी राजमहल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनंत ओझा ने दी।

पूर्व विधायक अनंत ओझा ने कहा कि संत गुरु रविदास किसी एक समाज के संत नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान पथ प्रदर्शक हैं। उनके विचार और संदेश आज भी समाज में समरसता और समानता की प्रेरणा देते हैं। पूर्व विधायक ने अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।     
उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को समरसता दीप महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें देश भर के 51,000 से अधिक मंदिरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। 10 सितंबर तक - संत गुरु रविदास कलश वंदन अभियान के तहत संत की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से भरे 131 कलशों को 21,000 कलशों में स्थापित कर देश भर के राज्यों, जिलों और मंदिरों तक पहुंचाया जाएगा।

Jharkhand Govt Ad
वहीं, 31 अगस्त तक- संत संपर्क अभियान के दौरान साधु, संतों और महात्माओं को सम्मानित किया जाएगा। 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक- गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा का आयोजन होगा। 26 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक- गुरु रविदास महाराज छात्रावास संपर्क अभियान के तहत सभी छात्रावासों में जाकर छात्रों से संवाद किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर 4-4 सदस्यों की टोली तथा मंडल स्तर पर 3 सदस्यों की टोली बनाई गई है। सभी को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार, संजीव पासवान, रामानंद साह सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला के लिए साहिबगंज, पाकुड़ समेत 6 जिलों से चले स्पेशल ट्रेनें, झारखंड रेल यूज़र्स की मांग

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट
Pakur News: एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मादक पदार्थ पकड़ा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची जांचने की अपील की
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेज़ी के निर्देश
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुरु मंत्र उच्चारण के साथ शुरू हुआ विशेष कार्यक्रम
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा क्षेत्र में संभावनाओं पर चर्चा
Koderma News: सीओ सारांश जैन की बड़ी कार्रवाई, पिपचो की गैरमजूरवा भूमि को कराया गया मुक्त
Koderma News: जे जे कॉलेज बचाओ आंदोलन तेज, प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. नीरा यादव को सौंपा ज्ञापन
Koderma News: डॉ. ओम प्रकाश पोद्दार व पत्नी सुधा देवी के निधन से शोक की लहर
हजारीबाग: बालिका विद्यालय और वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, खाद्य नमूने जांच को भेजे जाएंगे
Ranchi News: एनयूएसआरएल रांची के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश